फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: दिवाली, छठ के लिए नहीं बुक किया है टिकट? तो ऐसे मिलेगी कंफर्म सीट, यहां है पूरी प्रक्रिया

सार

Indian Railways: दशहरा, दिवाली और छठ जैसे त्योहारों पर लाखों लोग ट्रेन से घर जाते हैं, लेकिन ज्यादातर ट्रेनें फुल हो चुकी हैं। ऐसे लोग में मन में सवाल है कि वो घर जाने के लिए कैसे टिकट बुक करें।
विज्ञापन
1 of 5
दिवाली, छठ के लिए नहीं बुक किया है टिकट? तो ऐसे मिलेगी कंफर्म सीट - फोटो : अमर उजाला
Indian Railways: दशहरा, दिवाली और छठ जैसे त्योहारों पर लाखों लोग ट्रेन से घर जाते हैं, लेकिन ज्यादातर ट्रेनें फुल हो चुकी हैं। ऐसे लोग में मन में सवाल है कि वो घर जाने के लिए कैसे टिकट बुक करें। अगर आपने भी अभी तक त्योहारों पर घर जाने के लिए टिकट बुक नहीं किया, तो इस खबर में बताएंगे कि आप कैसे कंफर्म टिकट बुक कर सकते हैं। 

भारतीय रेलवे ने त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ऐसे में आप इन विशेष ट्रेनों में टिकट बुक सकते हैं, क्योंकि इनमें कंफर्म टिकट मिलने की संभावना ज्यादा रहती है। अगर आपको इसमें भी कंफर्म टिकट नहीं मिलता है, तो तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। आपको हम तत्काल टिकट से जुड़ी हर जानकारी खबर में बताएंगे। इस सुविधा के जरिए यात्री एक दिन पहले टिकट बुक कर सकते हैं। रेलवे तत्काल बुकिंग के लिए कुछ सीटों को रिजर्व में रखता है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
दिवाली, छठ के लिए नहीं बुक किया है टिकट? तो ऐसे मिलेगी कंफर्म सीट - फोटो : Adobe Stock
कब बुक करें तत्काल टिकट 

अगर आप तत्काल टिकट बुक करना चाहते हैं, तो एसी के लिए यात्रा की तारीख से एक दिन पहले सुबह 10 बजे और नॉन-एसी क्लास के लिए सुबह 11 बजे से बुकिंग शुरू होती है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
दिवाली, छठ के लिए नहीं बुक किया है टिकट? तो ऐसे मिलेगी कंफर्म सीट - फोटो : Adobe Stock
कहां से बुक करें तत्काल टिकट?

अगर आप खुद तत्काल टिकट बुक करना चाहते हैं तो आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप तत्काल टिकट रेलवे स्टेशन के काउंटर से भी बुक कर सकते हैं। आपको बता दें कि तत्काल टिकट बुक करने के लिए आपका अकाउंट आधार से लिंक होना जरूरी है। 

PM SVANidhi Yojana: 90 हजार रुपये तक मिलता है बिना गारंटी के लोन, जानिए क्या है सरकार की स्वानिधि योजना

4 of 5
दिवाली, छठ के लिए नहीं बुक किया है टिकट? तो ऐसे मिलेगी कंफर्म सीट - फोटो : अमर उजाला
कैसे बुक होगी तत्काल टिकट?

अगर आप तत्काल टिकट बुक करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको अपना IRCTC अकाउंट बनाना होगा। इसके बाद अकाउंट में लॉगइन करने के बाद बुकिंग टैब और तत्काल लिंक पर क्लिक करें। 

सबसे पहले बोर्डिंग स्टेशन और डेस्टिनेशन का चुनाव करें।

यात्रा की तारीख और ट्रेन को सिलेक्ट करें। फिर एसी और नॉन-एसी क्लास का चुनाव करें

इसके बाद आप यात्री का नाम और उम्र जैसी जानकारियां भरें।  

पेमेंट क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, UPI, नेट बैंकिंग की मदद से पूरे किए जा सकते हैं। 

UPS: यूपीएस में सिर्फ पेंशन नहीं, कर्मचारियों को मिलते हैं इतने सार फायदे, जानिए कैसे उठा सकते हैं फायदा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिवाली, छठ के लिए नहीं बुक किया है टिकट? तो ऐसे मिलेगी कंफर्म सीट - फोटो : AdobeStock
ऐसे आसानी से बुक होगी तत्काल टिकट

हजारों लोग तत्काल टिकट बुक करते हैं, लेकिन रेलवे के पास इतनी सीटें नहीं होती है। इसके कारण एक मिनट से भी कम समय में तत्काल टिकट फुल हो जाती हैं। हम आपको कुछ टिप्स बताते हैं, जिनके जरिए आप तत्काल में अपनी टिकट बुक करा पाएंगे। 
बुकिंग विंडो खुलने से पहले ही लॉगिन कर लें।
टिकट बुकिंग से पहले अपनी जानकारी मास्टर पैसेंजर लिस्ट में तैयार रखें, जिससे समय की बचत हो पाएगी।
अच्छे इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल करें।
तेज पेमेंट के लिए यूपीआई ऐप का इस्तेमाल करें, अगर जरूरत ना हो तो कार्ड का इस्तेमाल न करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें