फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Water Tank Cleaning Tip: पानी की टंकी में जमा हो गई है गंदगी, तो इस आसान तरीके से करें साफ

Thu, 26 Jun 2025 01:45 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to clean water tank: आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप टंकी में जमी गंदगी की सफाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं -
विज्ञापन
1 of 5
How to clean water tank - फोटो : Adobe Stock
How to clean water tank: पानी की हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका है। हालांकि, जिस पानी का इस्तेमाल हम अपने रोजमर्रा के जीवन में करते हैं उसकी गुणवत्ता कैसी है वह इस पर निर्भर करता है कि वह कहां से आ रहा है और उसे कैसे संग्रहित किया गया है। हम लोग अपने घरों में पानी को संग्रहित करने के लिए टंकी का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, समय-समय पर टंकी की सफाई करनी जरूरी है। अगर आप लंबे समय तक पानी के टंकी की सफाई नहीं करते हैं, तो उसमें काफी गंदगी जमा हो जाती है। इस तरह के पानी का इस्तेमाल करने पर आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप टंकी में जमी गंदगी की सफाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
How to clean water tank - फोटो : Adobe Stock
इसमें सबसे पहले आपको टंकी का सारा पानी निकालना है। इसके बाद आपको टंकी के अंदर घुसना है। अपने हाथों में रबर के दस्तानें पहन लें ताकि किसी प्रकार का कोई नुकसान न हो। इसके बाद आपको ब्रश की मदद से टंकी की दीवारों और फ्लोर को अच्छे से साफ करना है। 

Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो बचत करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके
विज्ञापन

3 of 5
How to clean water tank - फोटो : Adobe Stock
ब्रश से साफ करने के बाद जो गंदा पानी और कीचड़ जमा हुआ है उसे आपको बाल्टी की मदद से बाहर कर देना है। इसके अलावा आप कपड़े और स्पंज का इस्तेमाल सोखने के लिए कर सकते हैं। इसके बाद टंकी में थोड़ा सा पानी भरने के बाद ब्लीच या डिटॉल मिलाकर दीवारों और फर्श पर अच्छे से फैलाकर 30 मिनट के लिए छोड़ देना है। 

Ayushman Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम में आवेदन का तरीका

4 of 5
How to clean water tank - फोटो : Adobe Stock
इससे बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे। 30 मिनट के बाद टंकी को साफ पानी से 2 से 3 बार अच्छे से धोएं ताकी कीटाणुनाशक अंश न बचे। सफाई होने के बाद टंकी को दोबार भरना है। 

Govt Scheme: 20 रुपये में मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए क्या है सरकार की स्कीम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to clean water tank - फोटो : Adobe Stock
टंकी भरने के बाद उसे ढक्कन की सहायता से अच्छे से बंद कर दें ताकि धूल या कीड़े अंदर न जा पाएं। इस आसान तरीके से आप अपनी टंकी की सफाई कर सकते हैं। आपको हर 6 महीने में एक बार टंकी की सफाई कर लेनी चाहिए। 

AC: एसी को लेकर केंद्र सरकार ला रही नया नियम, 20 डिग्री से कम और 28 डिग्री से ज्यादा नहीं होगा तापमान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें