फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात के सीजन में टपकती छत और सीलन की समस्या से हैं परेशान, तो करें ये काम

Tue, 01 Jul 2025 01:42 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी टपकती छत और सीलन जैसी समस्याओं से अपने घर को बचाना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको बरसात के सीजन शुरू होने से पहले अपने घर में करा लेना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
House Construction - फोटो : AdobeStock
मानसून का सीजन अपने साथ गर्मी से राहत लेकर आता है। हालांकि, बरसात के सीजन में कई घरों में दीवारों पर सीलन की समस्या देखने को मिलती है। इसके अलावा कई घरों में पेंट उखड़ने और छत से बूंदों के टपकने जैसी समस्याएं भी देखने को मिलती हैं। इससे न केवल घर की सुंदरता खराब होता है बल्कि यह आपकी सेहत के लिए भी काफी खतरनाक है। सीलन की वजह से पैदा होने वाले फंगस और बैक्टीरिया कई बीमारियों का कारण बन सकते हैं। कई बार लोग इस गंभीर समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि, धीरे धीरे यह समस्या इतनी बड़ी हो जाती है कि घर रहने लायक नहीं होता है। अगर आप भी टपकती छत और सीलन जैसी समस्याओं से अपने घर को बचाना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे जरूरी कामों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको बरसात के सीजन शुरू होने से पहले अपने घर में करा लेना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
House Construction - फोटो : AdobeStock
छत या दीवार पर सीलन आने की बड़ी समस्या ढलान का सही नहीं होना है। छत बनवाते समय अक्सर लोग ध्यान नहीं देते हैं इस कारण मिस्त्री ढलान सही से नहीं बनाते हैं। अगर आपके छत की ढलान सही नहीं है तो आपको इसे तुरंत ठीक करा लेना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
House Construction - फोटो : AdobeStock
बरसात के पानी के निकलने में अगर कोई दिक्कत है तो दीवारों पर सीलन आ सकती है। इस कारण छत पर लगे ड्रेन पाइप, बाथरूम और किचन के ड्रेनेज पाइप की सफाई अच्छे से करें ताकि पानी आसानी से निकल सके। 

4 of 5
House Construction - फोटो : AdobeStock
अगर आपके घर की किसी दीवार पर दरार है तो उसे ठीक कराएं। इसके अलावा घर के हर कोनों को चेक करें अगर किसी कोने से पानी टपकने की समस्या नजर आती है तो उसे भी ठीक कराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
House Construction - फोटो : AdobeStock
किचन और बाथरूम में पानी ज्यादा उपयोग में आता है। इस कारण आपको वहां पर एग्जॉस्ट फैन जरूर लगाना चाहिए। एग्जॉस्ट फैन नमी को बाहर निकालने का काम करता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें