फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब हो गया है आपका सिबिल स्कोर? जानें 6 महीने में इसे ठीक करने के जरूरी सुझाव

Wed, 14 Oct 2026 06:37 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Improve Credit Score in 6 Months: सिबिल स्कोर खराब होने पर बैंक की तरफ से किसी भी तरह का लोन मिलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो सिबिल खराब होने की वजह से बैंक क्रेडिट कार्ड भी नहीं जारी करते हैं। ऐसे में आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि सिबिल स्कोर खराब होने पर आप उसे 6 महीने कैसे ठीक कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सिबिल स्कोर सुधारने के तरीके - फोटो : AI
How To Fix Bad CIBIL Score: आज के समय में बैंक से होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन लेने के लिए सिबिल स्कोर सबसे महत्वपूर्ण पैमाना माना जाता है। अगर आपका सिबिल स्कोर खराब है, तो बैंकों द्वारा आपका लोन आवेदन तुरंत खारिज किया जा सकता है। समय पर ईएमआई न चुकाने, क्रेडिट कार्ड का बिल बकाया रखने या बार-बार लोन के लिए अप्लाई करने से सिबिल स्कोर तेजी से नीचे गिरने लगता है।

हालांकि, अच्छी बात यह है कि अगर आप कुछ वित्तीय अनुशासन अपनाएं, तो अपने खराब सिबिल स्कोर को मात्र 6 महीनों के भीतर फिर से बेहतरीन स्थिति में ला सकते हैं। आइए इस लेख में आसान भाषा में समझते हैं कि इसके लिए आपको क्या कदम उठाने चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सिबिल स्कोर - फोटो : अमर उजाला
सभी बकाया लोन और क्रेडिट कार्ड बिल का समय पर भुगतान
  • सिबिल स्कोर सुधारने का सबसे पहला और असरदार नियम यह है कि आप अपने चल रहे सभी लोन की ईएमआई और क्रेडिट कार्ड के बिल बिना किसी देरी के समय पर चुकाएं।
  • हर महीने की तय तारीख से पहले भुगतान करने से आपका पेमेंट ट्रैक रिकॉर्ड मजबूत होता है।
विज्ञापन

3 of 5
क्रेडिट कार्ड की लिमिट का केवल 30% हिस्सा ही इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe Stock
क्रेडिट कार्ड की लिमिट का केवल 30% हिस्सा ही इस्तेमाल करें
  • अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड है, तो उसकी कुल सीमा का 30 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा खर्च न करें।
  • उदाहरण के लिए, अगर आपके कार्ड की लिमिट 1 लाख रुपये है, तो हर महीने 30,000 रुपये से अधिक खर्च करने से बचें। कम इस्तेमाल से बैंक आपको 'क्रेडिट हंग्री' नहीं मानता है।

4 of 5
सिबिल रिपोर्ट में मौजूद गलतियों को तुरंत ठीक करवाएं - फोटो : Adobe Stock
सिबिल रिपोर्ट में मौजूद गलतियों को तुरंत ठीक करवाएं
  • कई बार तकनीकी गड़बड़ी या बैंक की गलती की वजह से सिबिल रिपोर्ट में सही भुगतान अपडेट नहीं हो पाता है।
  • महीने में एक बार अपनी फ्री सिबिल रिपोर्ट जरूर चेक करें और अगर कोई गलती दिखे, तो तुरंत ऑनलाइन माध्यम से बैंक या सिबिल में शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुराने लोन सेटलमेंट को रीपेमेंट में बदलें - फोटो : Freepik
पुराने लोन सेटलमेंट को रीपेमेंट में बदलें
  • अगर आपने कभी पुराना लोन सेटलमेंट कराया था, तो सिबिल रिपोर्ट में वह हमेशा निगेटिव असर डालता है।
  • बैंक में जाकर उस बकाये का पूरा भुगतान करके अपने लोन को 'क्लोज्ड' करवाएं, जिससे स्कोर में तेजी से सुधार होने लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें