फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपनी सैलरी का कितना हिस्सा इमरजेंसी फंड के रूप में अलग रखना चाहिए? यहां समझें

Wed, 14 Oct 2026 05:50 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How Much Emergency Savings Needed: अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोग खुद के लिए भी इमरजेंसी फंड नहीं जुटाते हैं, और महीने की कमाई को बिना सोचे खर्च कर देते हैं। बता दें कि अगर आप अपने महीने भर के कमाई से एक छोटा सा हिस्सा हर महीने बचाते हैं तो आपके पास एक बड़ा फंड इक्ठ्ठा हो सकता है, जो आपके विपरीत समय में काफी मदद करता है। आइए इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
इमरजेंसी फंड कितना होना चाहिए - फोटो : AI
Emergency Fund Percentage Salary: आज के अनिश्चितता भरे दौर में नौकरी छूट जाना, अचानक कोई गंभीर बीमारी आ जाना या घर में कोई बड़ा वित्तीय संकट खड़ा हो जाना आम बात है। ऐसे समय में अगर आपके पास पैसों का बैकअप नहीं है, तो आपको कर्ज के जाल में फंसना पड़ सकता है। इसी मुश्किल से बचने के लिए हर व्यक्ति के पास एक 'आपातकालीन फंड' होना बेहद जरूरी है।

मगर सबसे बड़ा सवाल यह है कि अपनी कमाई या सैलरी का कितना हिस्सा इस फंड के रूप में हमेशा अलग रखना चाहिए? वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार, किसी भी संकट से सुरक्षित रहने के लिए आपके पास कम से कम तीन महीने के खर्च होने चाहिए। आइए इस लेख में इसका पूरा गणित समझते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कम से कम 3 से 6 महीने के खर्च के बराबर राशि - फोटो : AdobeStock
कम से कम 3 से 6 महीने के खर्च के बराबर राशि
  • वित्तीय जानकारों का मानना है कि आपके इमरजेंसी फंड में आपके कम से कम 3 से 6 महीने के जरूरी खर्च (जैसे घर का किराया, ईएमआई, राशन और बिजली बिल) के बराबर पैसे होने चाहिए।
  • अगर आप सिंगल हैं तो 3 महीने का खर्च काफी है, लेकिन परिवार होने पर 6 महीने का फंड सुरक्षित माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
अपनी मासिक सैलरी का कितना हिस्सा बचाएं? - फोटो : AdobeStock
अपनी मासिक सैलरी का कितना हिस्सा बचाएं?
  • अगर आप अपनी सैलरी से शुरुआत कर रहे हैं, तो हर महीने अपनी कुल कमाई का कम से कम 10 से 15 प्रतिशत हिस्सा अलग निकालकर एक सुरक्षित जगह जमा करना शुरू कर दें।
  • धीरे-धीरे यह छोटी बचत मिलकर एक बड़ा आपातकालीन फंड तैयार कर देती है।

4 of 5
इमरजेंसी फंड को कहां और किस रूप में रखें? - फोटो : AdobeStock
इमरजेंसी फंड को कहां और किस रूप में रखें?
  • आपातकालीन फंड हमेशा ऐसी जगह होना जिसे जरूरत पड़ने पर तुरंत निकाला जा सके।
  • इसके लिए आप बैंक के सेविंग्स अकाउंट, लिक्विड म्यूचुअल फंड या फिक्सड डिपॉजिट का सहारा ले सकते हैं, ताकि पैसों की आफत के वक्त बिना किसी रुकावट के तुरंत कैश मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस पैसे को कभी भी शेयर बाजार या शौक में खर्च न करें - फोटो : AdobeStock
इस पैसे को कभी भी शेयर बाजार या शौक में खर्च न करें
  • ध्यान रखें कि इमरजेंसी फंड सिर्फ और सिर्फ असली आपदाओं के लिए होता है।
  • इसे कभी भी शेयर बाजार, घूमने-फिरने या महंगे गैजेट्स खरीदने जैसी इच्छाओं पर खर्च न करें।
  • आपकी ये छोटी सी समझदारी आपके आपातकालीन समय के लिए बहुत बड़ा सहारा बन सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें