अगर आप नौकरी करते हैं, तो जाहिर है कि आपका भी पीएफ खाता होगा। हालांकि, ये कंपनी और कर्मचारियों की संख्या पर निर्भर करता है कि आपका पीएफ कटेगा या नहीं। दरअसल, नौकरीपेशा लोगों की हर महीने की सैलरी में से एक निश्चित हिस्सा उनके पीएफ खाते में जमा होता है, और इतना ही पैसा कंपनी भी कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा कराती है। वहीं, इस पैसे पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा सालाना ब्याज भी दिया जाता है। इस पैसे को लोग रिटायरमेंट के बाद या अपनी जरूरत के हिसाब से नौकरी के बीच में भी निकाल सकते हैं। वहीं, आजकल पीएफ से पैसा निकालने से लेकर अपना कुल बैलेंस चेक करने तक, हर एक चीज को आप ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। लेकिन इन दिनों देखा जा रहा है कि लोगों के साथ एक दिक्कत आ रही है कि वो अपने पीएफ खाते का बैलेंस यानी अपनी पासबुक ऑनलाइन नहीं देख पा रहे हैं। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको सबसे पहले ई-नॉमिनेशन फाइल करना होगा। तो चलिए आपको इसका सरल प्रोसेस बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...