Ration Complaint Numbers: भारत में एक बड़ी आबादी आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। इन लोगों को जीवन में गुजर बसर करने में कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। देश में ऐसे लोगों की संख्या करोड़ों में है, जिन्हें दो वक्त खाना भी ठीक ढंग से नहीं मिल पाता है। ऐसे में सरकार इन गरीब लोगों को बेहद ही सस्ती दरों पर आनाज मुहैया करा रही है। गौरतलब बात है कि कई बार राशन दुकानों पर इन गरीब लोगों को मिलने वाले आनाज में गड़बड़ी की जाती है। समय समय पर ऐसी शिकायतें सामने निकलकर आती रही हैं, जिनमें राशन दुकानदारों द्वारा लोगों को आनाज देने से मना किया गया है। इसके अलावा कई बार वजन में गड़बड़ी की शिकायतें भी मिली हैं। ऐसे में अगर आपको भी मिलने वाले राशन में गड़बड़ी की जा रही है। ऐसे में आप आगे बताए गए नंबरों पर कॉल करके राशन दुकानदारों की शिकायत कर सकते हैं। आइए जानते हैं -