Aadhaar Services: कोई सरकारी काम करवाना हो या फिर गैर-सरकारी, आपको किसी न किसी जगह पर आधार कार्ड की जरूरत पड़ती ही होगी। दरअसल, आज के समय में लगभग सभी कामों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य हो चुका है। बैंक में खाता खुलवाने के लिए, सिम कार्ड लेने के लिए, स्कूल-कॉलेज में दाखिला के लिए, लोन लेने जैसे अन्य कामों के लिए आधार कार्ड चाहिए होता है। वहीं, कई लोगों के आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि या फोटो तक गलत हो जाती है। ऐसे में ज्यादातर लोग आधार केंद्र पर जाकर अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाते हैं यानी गलतियों को ठीक करवाते हैं। ऐसे में अगर कोई अधिकारी आपसे अपडेशन के निर्धारित शुल्क से ज्यादा पैसे मांगता है, तो आप उसकी शिकायत कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...