फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: यहां आप आसानी से बदल सकते हैं अपने फटे और पुराने नोट, जानिए कितनी मिलेगी वैल्यू

Wed, 07 Dec 2022 02:49 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Rupees - फोटो : Istock
हम में से अधिकतर लोगों के पास फटे और पुराने नोट होते हैं। अक्सर देखने को मिलता है, जो नोट काफी ज्यादा पुराने हो जाते हैं। उन्हें कोई लेना पसंद नहीं करता है। ऐसे में हम में से कई लोग काफी परेशान हो जाते हैं। इसके अलावा हमारे नोट फटने के बाद हम में से अधिकतर लोग उसे फेंक देते हैं या उस नोट को टेप या किन्हीं अन्य तरीकों से चिपकाने की कोशिश करते हैं। कई बार चिपकाने के बाद भी नोट नहीं चलते हैं। वहीं अगर हम आपको बताएं कि आप अपने पुराने और फटे नोट को आसानी से बदल सकते हैं। आरबीआई के नए नियमों के मुताबिक आप फटे और पुराने नोट को बैंक में जाकर आसानी से बदल सकते हैं। इसमें आपको किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना होगा। बैंक में कोई भी अधिकारी आपको फटे और पुराने नोट को बदलने से मना नहीं कर सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Rupees - फोटो : Istock
अगर बैंक में कोई अधिकारी आपको फटे और पुराने नोट को बदलने से मना करता है। इस स्थिति में उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। अगर आप भी अपने फटे और पुराने नोट को बदलना चाहते हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है। 
विज्ञापन

3 of 5
Rupees - फोटो : Istock
आप जिन नोटों को बदलने जा रहे हैं, वह जितने पुराने होंगे उसकी कीमत उतनी ही कम होगी। अगर किसी व्यक्ति के पास 20 से ज्यादा फटे और पुराने नोट हैं और उसकी कुल वैल्यू 5 हजार रुपये है। ऐसे में उस व्यक्ति से लेन-देन शुल्क लिया जाएगा। 

4 of 5
Rupees - फोटो : Istock
इस बात का खास ध्यान रखें कि नोट को बदलते समय उसका सिक्योरिटी सिंबल दिखना जरूरी है। अगर आपके नोट में टेप लगा हुआ है, थोड़ा से फटा हुआ है, जला हुआ है। ऐसे में आप उस नोट को आसानी से बदल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rupees - फोटो : Istock
वहीं अगर आप बैंक में नकली नोट को बदलने जा रहे हैं। ऐसे में आपके ऊपर कार्रवाई की जा सकती है। ऐसे में अगर आप भी अपने पुराने और फटे नोट को बदलना चाहते हैं। इस स्थिति में आपको आरबीआई के इस नियम के बारे में पता होना जरूरी है। 

जरूरत की बात: सरकार शादीशुदा लोगों को दे रही है 2.50 लाख रुपये, जानें कौन लोग उठा सकते हैं इस स्कीम का फायदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें