आज के समय स्मार्टफोन हमारी खास जरूरत बन चुका है। इसके बिना जीवन की कल्पना करना काफी मुश्किल काम है। हमारी रोजमर्रा की जिंदगी के विभिन्न कामकाजों में इसकी जरूरत पड़ती है। बैंकिंग, फोटोग्राफी, सोशल मीडिया, ऑफिस का काम, ऑनलाइन शॉपिंग आदि कई काम आप स्मार्टफोन की मदद से कर सकते हैं। हालांकि, कई बार देखने को मिलता है कि स्मार्टफोन गलती से पानी में गिर जाता है या तेज बारिश में काफी भीग जाता है। वहीं अगर आप समय रहते सही कदम उठा लें तो स्मार्टफोन को खराब होने से बचाया जा सकता है। कई बार देखने को मिलता है कि स्मार्टफोन के भीगने पर लोग उसे बार बार ऑन ऑफ करते हैं। यह एक बड़ी गलती है इससे आपके फोन में शॉर्ट सर्किट हो सकता है। अगर आपका स्मार्टफोन भी गीला हो गया है तो समय रहते कुछ जरूरी काम करने चाहिए। आइए जानते हैं -