Online PUC: वायु प्रदूषण को कम करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई ठोस कदम उठा रही हैं। ईंधन से चलने वाहनों का दुष्प्रभाव हमारे वातावरण पर पड़ता है। अगर आप वाहन चलाते हैं, तो आपके पास पीयूसी सर्टिफिकेट का होना अनिवार्य है। वाहनों की फिटनेस जांच करने के उद्देश्य से एमिशन स्टैंडर्ड्स के अंतर्गत गाड़ियों का पॉल्यूशन टेस्ट किया जाता है। वर्तमान समय में लोग गाड़ियों की जांच कराने के बाद उसका पॉल्यूशन सर्टिफिकेट ऑफलाइन पाते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि इसे आप ऑनलाइन भी प्राप्त कर सकते हैं। अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। आप आरटीओ की आधिकारिक वेबसाइट से पॉल्यूशन सर्टिफिकेट को ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। पीयूसी सर्टिफिकेट ऑनलाइन प्राप्त करने का प्रोसेस काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में -