UPI Payment Without Internet: यूपीआई पेमेंटिंग सिस्टम ने डिजिटल रूप से हो रही ट्रांजैक्शन में एक बड़ी क्रांति लाने का काम किया है। आज देश में बढ़चढ़ कर लोग यूपीआई के जरिए ट्रांजैक्शन कर रहे हैं।
यूपीआई ने डिजिटल ट्रांजैक्शन को काफी आसान बना दिया है। यही एक बड़ा कारण है, जिसके चलते देश में लेनदेन के इस डिजिटल स्वरूप का काफी तेजी से प्रचार-प्रसार हुआ है। आज हम बड़े पैमाने पर फोन पे, पेटीएम या गूगल पे के माध्यम से यूपीआई के जरिए लेनदेन कर रहे हैं।
हालांकि, यूपीआई से पेमेंट करने के लिए हमें इंटरनेट की जरूरत होती है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि आप बिना इंटरनेट के भी यूपीआई से पेमेंट कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप बिना इंटरनेट के यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में -