फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traffic Challan: गलत चालान कट गया है? इसे रद्द करवाने के लिए 'वर्चुअल कोर्ट' में ऐसे करें अपील

Mon, 30 Mar 2026 03:37 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Cancel Wrong E-Challan: कई बार ऐसा होता है कि कुछ लोगों का गलती से ऑनलाइन चालान कट जाता है। ऐसी स्थिति में बहुत से लोग घबरा जाते हैं और परेशान होने लगते हैं। बता दें कि अगर आपके साथ ऐसा हो तो घबराएं नहीं, आप इसे वर्चुअल कोर्ट में चैलेंज कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसकी पूरी प्रक्रिया जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गलत चालान कटने पर क्या करें? - फोटो : AI
Contest Traffic Challan Online: सड़कों पर लगे स्मार्ट कैमरों और ई-चालान तकनीक ने यातायात व्यवस्था को सुधारा है, लेकिन कभी-कभी तकनीकी खामी या गलत पहचान के कारण निर्दोष वाहन चालकों का भी गलत चालान कट जाता है। अगर आपके पास भी ऐसा कोई चालान आया है जिसे आप गलत मानते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आज के डिजिटल इंडिया फ्रेमवर्क के तहत अब आपको कोर्ट के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है।

आप 'वर्चुअल कोर्ट' के माध्यम से घर बैठे अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं और सबूत पेश कर चालान रद्द करवा सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन, पारदर्शी और समय बचाने वाली है। सही जानकारी और समय पर की गई अपील आपको भारी जुर्माने से बचा सकती है और साथ ही आपके ड्राइविंग रिकॉर्ड को भी साफ रखती है। आइए इस लेख में जानते हैं वर्चुअल कोर्ट में अपील करने की पूरी प्रक्रिया और किन दस्तावेजों की आपको जरूरत होगी।
विज्ञापन

2 of 5
गलत चालान कटने पर क्या कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
वर्चुअल कोर्ट में अपील करने की ऑनलाइन प्रक्रिया
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vcourts.gov.in पर जाएं और अपना राज्य व विभाग चुनें।
  • अपने मोबाइल नंबर, चालान नंबर या वाहन नंबर के जरिए लंबित चालान का विवरण निकालें।
  • चालान देखने के बाद 'Contest the Case' या 'View' विकल्प पर क्लिक करें ताकि आप अपनी आपत्ति दर्ज कर सकें।
  • अगर आपके पास कोई फोटो, वीडियो या दस्तावेज है जो साबित करे कि चालान गलत है, तो उसे पोर्टल पर अपलोड करें।
विज्ञापन

3 of 5
गलत चालान कटने पर क्या करना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
किन स्थितियों में आप चालान को चुनौती दे सकते हैं?
  • अगर फोटो में गाड़ी आपकी नहीं है या नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं है, तो आप अपील कर सकते हैं।
  • अगर रेड लाइट जंप का चालान तब कटा जब ट्रैफिक सिग्नल खराब था या पुलिसकर्मी ने हाथ से जाने का इशारा किया था।
  • अगर एम्बुलेंस को रास्ता देने के चक्कर में आपने नियम तोड़ा है, तो मानवीय आधार पर इसे रद्द करवाया जा सकता है।
 

4 of 5
वर्चुआल कोर्ट में गलत चालान को कैसे चैलेंज करें? - फोटो : Adobe Stock
वर्चुअल कोर्ट के माध्यम से मिलने वाले फायदे
  • आपको फिजिकल कोर्ट में पेश होने की जरूरत नहीं है, सारा काम आपके लैपटॉप या मोबाइल से हो जाता है।
  • वर्चुअल कोर्ट में मामलों का निपटारा सामान्य अदालतों की तुलना में बहुत तेजी से होता है।
  • हर कदम पर आपको एसएमएस (SMS) के जरिए अपडेट मिलता है और जज का फैसला भी ऑनलाइन ही आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वर्चुआल कोर्ट में गलत चालान को कैसे चैलेंज करें? - फोटो : Adobe Stock
जागरूक रहें और अधिकारों का उपयोग करें
  • आज के समय में तकनीक ने हमें सुरक्षा दी है, तो अधिकारों के संरक्षण के रास्ते भी खोले हैं। 
  • गलत चालान को चुपचाप भर देना समाधान नहीं है, बल्कि सही प्लेटफॉर्म पर उसे चुनौती देना एक जिम्मेदार नागरिक की पहचान है। 
  • अगर वर्चुअल कोर्ट में आपकी दलील सही पाई जाती है, तो जज तुरंत चालान को रद्द करने का आदेश दे देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें