फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMO: प्रधानमंत्री से करनी है किसी की कोई शिकायत या पहुंचानी है अपनी कोई बात? तो यहां जानें तरीका

Thu, 19 Feb 2026 07:54 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Contact PM Narendra Modi: अगर आपको भी किसी की कोई शिकायत प्रधानमंत्री तक पहुंचानी है, तो आपको इसके लिए एक काम करना होता है। आप यहां इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री तक कैसे अपनी बात पहुंचा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
PMO Of India: जब भी हमें किसी चीज की शिकायत करनी होती है तो हम चाहते हैं कि हम अपनी शिकायत ऐसे किसी व्यक्ति तक पहुंचाएं, जो उसे सिर्फ सुने न बल्कि उस पर एक्शन भी ले। उदाहरण के लिए अगर किसी सरकारी दफ्तर में आप किसी काम से जा रहे हैं और आपके काम नहीं हो रहे हैं या आपसे घूस मांगी जा रही है आदि।

ऐसे में आप अपनी शिकायत उच्च अधिकारी या संबंधित विभाग को कर सकते हैं। ठीक इसी तरह अगर आपको अपनी कोई बात देश के प्रधानमंत्री तक पहुंचानी है या कोई शिकायत करनी है, तो आप ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ में एक व्यवस्था है जिसके बारे में आप यहां जानेंगे। आगे आप प्रधानमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने का तरीका जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
प्रधानमंत्री तक कैसे अपनी बात पहुंचा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
कैसे कर सकते हैं प्रधानमंत्री से शिकायत?

पहला तरीका
  • आपको भी अगर अपनी बात प्रधानमंत्री तक पहुंचानी है तो इसके लिए आपको पीएमओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है
  • प्रधानमंत्री कार्यायल की आधिकारिक वेबसाइट ये pmindia.gov.in/hi है
  • वेबसाइट पर जाकर थोड़ा नीचे की तरफ जाएं
  • यहां पर आपको 'प्रधानमंत्री को लिखें' वाला ऑप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक करें
विज्ञापन

3 of 5
प्रधानमंत्री तक कैसे अपनी बात पहुंचा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • फिर 'Click here to Sign Up' पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारियां भरें
  • इसके बाद आपको लॉगिन करके अपनी शिकायत या बात यहां लिखनी है
  • अगर कोई दस्तावेज लगाने हैं, तो आप वो भी लगा सकते हैं और फिर यहां सबमिट कर दें

4 of 5
प्रधानमंत्री तक कैसे अपनी बात पहुंचा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा तरीका
  • आप प्रधानमंत्री कार्यालय के पत्ते पर डाक द्वारा अपनी बात पहुंचा सकते हैं
  • इसके लिए आपको प्रधानमंत्री कार्यालय के एड्रेस पर पत्र भेजना होता है
  • प्रधानमंत्री का नया पत्ता सेवा तीर्थ है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रधानमंत्री तक कैसे अपनी बात पहुंचा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
तीसरा तरीका
  • आज के समय में सोशल मीडिया भी प्रधानमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने का तरीका हो गया है
  • आप प्रधानमंत्री कार्यालय या प्रधानमंत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट को टैग करके भी अपनी बात पहुंचा सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें