PMO: इस बात में कोई दो राय नहीं कि आज भी कई सरकारी काम ऐसे हैं जिन्हें पूरा होने में लंबा समय लग जाता है। लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं और फिर भी इस बात की गारंटी नहीं कि उनका काम हो ही जाए। यही नहीं कई जगहों पर तो रिश्वत लेने जैसे मामले भी सामने आते हैं। ऐसे में समझा जा सकता है कि लोगों को कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए कई लोग अपने कामों को करवाने से पीछे तक हट जाते हैं। पर अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है या आपके मन में कोई सवाल, शिकायत या कोई अन्य बात है, तो आप अपनी बात प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ तक पहुंचा सकते हैं। चलिए जानते हैं इसके तरीके क्या हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...