Ration Card Complaint Number: देश में बड़े पैमाने पर लोग सरकार द्वारा मिलने वाली मुफ्त राशन सुविधा का लाभ उठाते हैं। सरकार देश में करोड़ों लोगों को मुफ्त राशन हर महीने मुहैया कराती है। वहीं दूसरी ऐसे राशन डीलर्स की संख्या काफी अधिक है, जो राशन का वितरण करते समय अक्सर लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हैं। इस कारण कई मर्तबा जरूरत मंद लोगों को राशन का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। अगर आपके साथ भी राशन कार्ड डीलर धोखाधड़ी कर रहा है या राशन तौलते समय गड़बड़ी करता है, ऐसे में आपको तुरंत राशन डीलर की शिकायत करनी चाहिए। ऐसे कई मामले सामने निकलकर आए हैं, जहां पर राशन डीलर ने लोगों को राशन देते समय आनाकानी या उन्हें अनाज देने से सीधा मना किया है। इसी कड़ी में आज हम आपके साथ उन नंबरों को साझा करने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप सीधे राशन डीलर की शिकायत कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में -