फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: पानी की टंकी में जमा हो गया है कचरा, तो इस आसान तरीके से करें उसको साफ

Thu, 07 Mar 2024 12:07 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How to Clean Water Tank - फोटो : Istock
How To Clean Water Tank: अगर आप लंबे समय तक अपने घर की छत पर रखी पानी की टंकी को साफ नहीं करते हैं। ऐसे में उसमें कचरा जमा हो जाता है। इस कारण टंकी से गंदा पानी आता है। इससे नहाते समय, बर्तन धोते समय या कपड़े को साफ करते वक्त हमेशा मटमैला या गंदा पानी पाइप के जरिए आता है। इसके अलावा अगर आप इस गंदे पानी से नहाते हैं। ऐसी स्थिति में आपको कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इस कारण आपको नियमित अपने पानी की टंकी को साफ करते रहना चाहिए। गौर करने वाली बात है कि कई लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं है कि टंकी को किस तरह से साफ किया जाता है। अगर आप भी इस बारे में नहीं जानते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको एक खास तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपनी टंकी को आसानी से साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
How to Clean Water Tank - फोटो : Istock
आप फिटकरी की मदद लेकर टंकी में जमे कचरे को आसानी से साफ कर सकते हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि टंकी को जब लंबे समय से साफ नहीं किया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
How to Clean Water Tank - फोटो : Social media
ऐसे में उसके भीतर मिट्टी की परत जमा हो जाती है। आप फिटकरी की सहायता से मिट्टी की परत को आसानी से साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको फिटकरी को पहले पानी में अच्छे से घोलना है। 

4 of 5
How to Clean Water Tank - फोटो : Istock
इसके बाद जो घोल आपने तैयार किया है। उसको टंकी में कुछ देर के लिए छोड़ देना है। ऐसा करने से टंकी के भीतर जो मिट्टी की परत बन गई है। वह अपने आप निकल जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to Clean Water Tank - फोटो : Istock
मिट्टी की परत निकलने के बाद आपको टंकी की गंदगी को अच्छे से साफ करना है। इस आसान तरीके से आप आसानी से अपनी टंकी में जमी गंदगी को साफ कर सकते हैं। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। 

Car Tips: लोन पर खरीदने जा रहे हैं कार, तो जरूर जान लें ये बातें, वरना हो सकता है नुकसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें