फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Water Tank: लंबे समय से पानी टंकी को नहीं किया है साफ, तो हो सकती हैं कई गंभीर बीमारियां, ऐसे करें उसकी सफाई

Wed, 05 Mar 2025 01:53 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to clean water tank: पानी की टंकी को सही ढंग से साफ करना होता है। वहीं कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें इस बारे में सही जानकारी नहीं है कि पानी की टंकी को किस तरह से साफ किया जाता है? 
विज्ञापन
1 of 5
Pani ki tanki ko kaise saaf karen - फोटो : AdobeStock
How to clean water tank: हम सभी के घरों की छत पर पानी की टंकी रखी होती है। नहाने, बर्तन धोने, कपड़े धोने आदि कई जरूरी कार्यों में इस्तेमाल में होने वाला पानी इसी के जरिए घर में आता है। वहीं अक्सर देखने को मिलता है कि अगर लंबे समय तक पानी की टंकी को साफ न किया जाए तो उसमें काफी गंदगी जमा हो जाती है। इस गंदे पानी से नहाने या बर्तन धोने से आपको कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आपको एक नियमित समय अंतराल पर पानी की टंकी को साफ करते रहना जरूरी है। हालांकि, पानी की टंकी को सही ढंग से साफ करना होता है। वहीं कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें इस बारे में सही जानकारी नहीं है कि पानी की टंकी को किस तरह से साफ किया जाता है? इसी सिलसिले में आज हम आपको एक खास तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपनी पानी की टंकी को अच्छे से साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
Pani ki tanki ko kaise saaf karen - फोटो : AdobeStock
पानी की टंकी की सफाई करने के लिए आप फिटकरी को इस्तेमाल में ला सकते हैं। इसकी मदद से पानी की टंकी में जमे कचरे को आसानी से साफ किया जा सकता है। पानी की टंकी को जब लंबे समय तक साफ नहीं किया जाता है तो उसके भीतर मिट्टी की एक मोटी परत जम जाती है। 
विज्ञापन

3 of 5
Pani ki tanki ko kaise saaf karen - फोटो : AdobeStock
ऐसे में आप फिटकरी की मदद लेकर टंकी में जमी मिट्टी की परत को आसानी से साफ कर सकते हैं। इसमें सबसे पहले आपको पानी की टंकी को आधी खाली कर लेना है। इसके बाद ढेर सारी फिटकरी को एक बाल्टी पानी में डालकर अच्छे से घोलना होगा। 

जागो ग्राहक जागो: MRP से ज्यादा कीमत पर दुकानदार बेचे सामान तो कैसे और कहां करें उसकी शिकायत? जानिए यहां

4 of 5
Pani ki tanki ko kaise saaf karen - फोटो : AdobeStock
यह करने के बाद उस घोल को आपको टंकी में डाल देना है। इस घोल को टंकी में कुछ देर के लिए रहने दें। यह करने के बाद आप मिट्टी की परत को टंकी से आसानी से छुटा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Pani ki tanki ko kaise saaf karen - फोटो : AdobeStock
मिट्टी की परत टंकी से निकलने के बाद आपको टंकी की गंदगी को अच्छे से साफ करना है। इस तरीके को अपनाकर आप आसानी से पानी की टंकी की गंदगी को साफ कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें