फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Washing Machine Cleaning Tips: गंदी हो चुकी है वॉशिंग मशीन, तो इस आसान तरीके से सिरके की मदद से करें साफ

Fri, 30 Sep 2022 03:14 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Clean Washing Machine - फोटो : Istock
Washing Machine Cleaning Tips: गंदे और मैले कपड़ों को साफ करने के लिए हम में से अधिकतर लोग वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करते हैं। वहीं कपड़ों की गंदगी को साफ करने के साथ-साथ वॉशिंग मशीन को अंदर से साफ करना भी जरूरी है। अगर आप अपनी वॉशिंग मशीन की अच्छे से देख-रेख नहीं करते हैं। ऐसे में आपकी वॉशिंग मशीन जल्द खराब हो सकती है। इसके अलावा वॉशिंग मशीन लंबे समय तक साफ न रखने के कारण उसमें कई तरह के जर्म्स, बैक्टीरिया और फंफूद जमा हो सकती हैं। ऐसे में वॉशिंग मशीन की सफाई नियमित तौर पर करते रहना जरूरी है। आप अपनी वॉशिंग मशीन को कई तरह से साफ कर सकते हैं। वहीं आज हम आपको वॉशिंग मशीन साफ करने का एक बेहद ही कारगर उपाय बताने जा रहे हैं। वॉशिंग मशीन को इस खास ढंग से साफ करते समय आपको एक रुपये भी खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
How To Clean Washing Machine - फोटो : Istock
वॉशिंग मशीन को साफ करने के लिए सबसे पहले आपको उसे ऑन करके उसमें गरम पानी डालना है। इसके बाद आपको वॉशर चलाकर उसमें 1 कप विनेगर डालना होगा। वहीं अगर आप वॉशिंग मशीन को अच्छे से साफ करना चाहते हैं। ऐसे में आप उसमें आप एक कप बेकिंग सोडा भी डाल सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
How To Clean Washing Machine - फोटो : Istock
इसे करने के बाद आपको मशीन को बंद करके वॉशिंग मशीन को 5 मिनट तक चालू रखना है। इसके बाद आपको वॉशिंग मशीन को एक घंटे तक बंद रखना होगा। 

4 of 5
How To Clean Washing Machine - फोटो : Istock
इससे विनेगर और सोडा मशीन के अंदर जर्म्स, बेक्टीरिया और फंफूद को खत्म कर देगा। वहीं आप क्लीनर की मदद से वॉशिंग मशीन की बाहरी सतह को साफ कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Clean Washing Machine - फोटो : Istock
आपको हर तीन महीने में अपनी वॉशिंग मशीन को साफ करते रहना चाहिए। ऐसा करने पर आपके टॉप लोड वॉशिंग मशीन नए की तरह चमकता रहेगा। वॉशिंग मशीन को साफ करने का ये काफी कारगर उपाय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें