फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iron Cleaning Tips: जली हुई प्रेस को ऐसे करें साफ, चंद मिनटों में नए जैसा हो जाएगा प्रेस का निचला हिस्सा

Fri, 27 Sep 2024 05:31 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जली प्रेस को साफ करने के उपाय - फोटो : Adobe Stock
आज के समय में महंगाई इतनी अधिक है कि ज्यादातर लोग अपना कपड़ा खुद ही इस्त्री करते हैं। ऐसे में इलेक्ट्रिक प्रेस हमारे दैनिक जीवन में एक महत्वपूर्ण उपकरण गया है। यह हमारे कपड़ों को आकर्षक बनाने में अहम भूमिका निभाता है। इलेक्ट्रिक प्रेस का उपयोग करके हम अपने कपड़ों को निश्चिंत होकर इस्त्री कर सकते हैं और उन्हें एक नया रूप दे सकते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि इलेक्ट्रिक प्रेस का निचला हिस्सा गंदा हो जाता है। कई बार कपड़ों की इस्त्री करते समय कपड़े जलने की वजह से प्रेस जल जाती है। इलेक्ट्रिक प्रेस के निचले हिस्से का गंदा होना आपके अन्य कपड़ों पर दाग लगा सकती है और प्रेस की कार्यक्षमता को भी कम कर सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
ऐसे साफ करें जली हुई प्रेस - फोटो : Adobe Stock
ऐसे में आज हम आपको प्रेस के निचले हिस्से को साफ करने का कुछ कारगर उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे जली हुई प्रेस आसानी से नए जैसी हो सकती है। वैसे तो प्रेस के निचले भाग में मौजूद काले दाग को साफ करना बहुत बड़ी बात नहीं है, लेकिन लोगों को इसे साफ करने का तरीका नहीं मालूम होता है, इसलिए बहुत कठिन लगता है। प्रेस को साफ करने से पहले कुछ टिप्स फॉलो करना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रसे साफ करने के लिए जरूरी है नींबू - फोटो : Adobe Stock
इसके लिए सबसे पहले नींबू से प्रेस के दाग वाले हिस्से को गीला कर लें। अब इसे 4-5 मिनट से ऐसे ही रहने दें। इससे दाग थोड़ा नरम हो जाएगा और साफ करने में आसानी होगी। अब आप दो घरेलू उपाय अपना सकते हैं-

4 of 5
बेकिंग सोडा और नींबू प्रेस होगा साफ - फोटो : Adobe Stock
पहला- बेकिंग सोडा और नींबू की मदद से
सबसे पहले 3 चम्मच बेकिंग सोडा एक बाउल में डालें। साथ में 3 चम्मच नींबू का रस डालें। अब इस मिश्रण को प्रेस दाग वाले हिस्से पर लगा दें। इसे लगभग 5 मिनट के लिए छोड़ दें। थोड़ी देर बाद बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ करें, जिससे प्रेस पहले कि तुलना में बहुत साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेकिंग सोडा और टूथपेस्ट की नए जैसा होगा प्रेस - फोटो : Adobe Stock
दूसरा- बेकिंग सोडा और टूथपेस्ट की मदद से
सबसे पहले एक बाउल में 3 चम्मच बेकिंग सोडा लें। अब इसमें लगभग 3 चम्मच टूथपेस्ट को डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद मिश्रण को प्रेस के जले हुए भाग में लगाकर लगभग 5 मिनट के लिए छोड़ दें। 5 मिनट बाद सैंडपेपर से रगड़कर साफ करें, अच्छे से साफ करने के बाद प्रेस का निचला हिस्सा पहले की तुलना में बहुत साफ और नए जैसा हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें