गर्मियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। आने वाले दिनों में गर्मी और भी ज्यादा बढ़ेगी। इस कारण कई लोग चिलचिलाती गर्मी से निजात पाने के लिए अपने घरों में एसी का उपयोग करते हैं। अगर आप भी गर्मी के सीजन में एसी का उपयोग करते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। गर्मियों में एसी का उपयोग करते समय हर महीने काफी ज्यादा बिजली बिल आता है। वहीं आज हम आपको कुछ ऐसे जरूरी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको अमल में लाने के बाद एसी चलाने के बाद आपका ज्यादा बिजली बिल नहीं आएगा। गर्मियों में एसी का इस्तेमाल करने से पहले उसकी सफाई करना जरूरी है। फिल्टर, कोइल, फिन्स, कंप्रेसर यूनिट, एसी के बाहरी यूनिट की नियमित तौर पर साफ सफाई करते रहना चाहिए। इससे एसी की परफॉर्मेंस काफी अच्छी रहती है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -