फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banking Tips: बिना नॉमिनी के भी मृत व्यक्ति के बैंक खाते से निकल सकते हैं पैसे, यहां जानें तरीका

Mon, 11 Jul 2022 04:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Banking Tips: मृत व्यक्ति के खाते से बिना नॉमिनी के कैसे पैसे निकालें - फोटो : istock
आज के समय में लोग अपने वर्तमान से ज्यादा भविष्य के लिए चिंता करते हैं। हर कोई अपने आने वाले कल के लिए पैसे बचाता है। इसके लिए कोई नौकरी करता है, तो कोई अपने बिजनेस से पैसे बचाता है। इस बचे हुए पैसे को लोग अलग-अलग तरीके से बचाते हैं। जैसे- कोई किसी स्कीम या अन्य जगहों पर निवेश करता है, तो कोई अपने बैंक खाते में पैसे को बचाकर रखता है। लेकिन अगर देखा जाए तो बैंक खातों में पैसे बचाकर रखने वाले लोगों की संख्या थोड़ी ज्यादा है। लेकिन क्या आपने शायद कभी ये नहीं सोचा होगा कि अगर किसी खाताधारक की मृत्यु हो जाती है, तो बैंक खाते में रखे पैसे का क्या होगा? और वो भी ऐसी स्थिति में जब खाते में कोई नॉमिनी न हो? तो चलिए आपको बताते हैं कि अगर किसी खाताधारक की बिना नॉमिनी बनाए मृत्यु हो जाती है, तो फिर खाते में रखे पैसों का क्या होगा। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
Banking Tips: मृत व्यक्ति के खाते से बिना नॉमिनी के कैसे पैसे निकालें - फोटो : istock
नॉमिनी है तो कैसे ले सकते हैं पैसे?
  • दरअसल, कई लोग और खासतौर पर बूढे-बुजुर्ग अपने बैंक खाते में नॉमिनी नहीं जोड़ते हैं, क्योंकि उन्हें इसके बारे में ज्यादा पता नहीं होता है। अगर आपने अपने बैंक खाते में नॉमिनी जोड़ा है, तो खाताधारक की मृत्यु के बाद नॉमिनी को पैसे निकालने के लिए दो गवाह चाहिए होते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Banking Tips: मृत व्यक्ति के खाते से बिना नॉमिनी के कैसे पैसे निकालें - फोटो : istock
  • गवाह के अलावा बैंक में खाताधारक का मृत्यु प्रमाण पत्र लगाना होता है और असली सर्टिफिकेट दिखाना होता है। इसके बाद पूरी प्रक्रिया हो जाती है, और फिर नॉमिनी को खाताधारक के पैसे मिल जाते हैं।

4 of 6
Banking Tips: मृत व्यक्ति के खाते से बिना नॉमिनी के कैसे पैसे निकालें - फोटो : istock
अगर नहीं है नॉमिनी, तो ऐसे निकाल सकते हैं पैसे
  • अगर किसी खाताधारक की मृत्यु हो जाती है, जिसमें कोई नॉमिनी नहीं है। तो ऐसी स्थिति में कोई व्यक्ति उस मृत व्यक्ति के बैंक खाते में रखे पैसों पर दावा करता है। तब इस व्यक्ति को लंबी कानूनी प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

5 of 6
Banking Tips: मृत व्यक्ति के खाते से बिना नॉमिनी के कैसे पैसे निकालें - फोटो : istock
  • दरअसल, लंबी कानूनी प्रक्रिया से मतलब है कि दावा करने वाले व्यक्ति को विल या फिर उत्तराधिकार प्रमाण पत्र बैंक के समक्ष दिखाना होता है। इसके बाद एक गहन जांच होती है, और तब जाकर ये तय किया जाता है कि दावा करने वाला व्यक्ति दावेदारी के लिए सही है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Banking Tips: मृत व्यक्ति के खाते से बिना नॉमिनी के कैसे पैसे निकालें - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
दस्तावेज चाहिए होते हैं
  • जो व्यक्ति मृत व्यक्ति के बैंक खाते के पैसों पर दावा करता है, उसे कई दस्तावेज भी जमा करवाने पड़ते हैं। इसमें आधार कार्ड से लेकर अन्य कई जरूरी दस्तावेज चाहिए होते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें