फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Small Saving Schemes: टैक्स सेविंग के लिए इन छोटी बचत योजनाओं में करें निवेश, मिलेगा शानदार रिटर्न

Mon, 11 Jul 2022 03:39 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Tax Saving Small Saving Schemes - फोटो : istock
Small Saving Schemes: आज जिस तेजी से महंगाई की रफ्तार बढ़ रही है। ऐसे में हर कोई अपने पैसों की बचत करना चाहता है। अगर आप समझदारी और सूझबूझ से काम करते हैं, तो आप इस महंगाई के समय में भी अपने पैसों की अच्छी खासी बचत कर सकते हैं। इनकम टैक्स रिटर्न की तारीख नजदीक आ रही है। सरकार ने इनकम टैक्स रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 31 जुलाई तय की है। ऐसे में अगर आप भी बढ़ती महंगाई के इस दौर में टैक्स में छूट पाना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इन स्कीम्स में निवेश करने के बाद आप इनकम टैक्स में अच्छी खासी छूट पा सकते हैं। ये छोटी बचत योजनाएं हैं। इन स्कीम्स में निवेश करने के बाद आपको मैच्योरिटी के समय अच्छा खासा रिटर्न मिलेगा। इसके अलावा ये निवेश योजनाएं आपके परिवार के भविष्य के लिए भी काफी अच्छा विकल्प साबित होंगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में -
विज्ञापन

2 of 5
Tax Saving Small Saving Schemes - फोटो : Istock

सुकन्या समृद्धि योजना

ये एक छोटी बचत योजना है। योजना का उद्देश्य बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करना है। इस स्कीम का लाभ पाने के लिए आपको अपनी बेटी का खाता 10 साल की उम्र होने से पहले खुलवाना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
Tax Saving Small Saving Schemes - फोटो : Istock
इस स्कीम में आप न्यूनतम 250 रुपये निवेश कर सकते हैं। वहीं बात अगर अधिकतम राशि की करें, तो इसमें आप 1.5 लाख रुपये इन्वेस्ट कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत छूट भी मिलती है।

4 of 5
Tax Saving Small Saving Schemes - फोटो : Istock

नेशनल पेंशन स्कीम

अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपको नेशनल पेंशन स्कीम में निवेश करना चाहिए। इस स्कीम में निवेश करके आप इनकम टैक्स के सेक्शन 80CCD के अंतर्गत टैक्स डिडक्शन का लाभ उठा सकते हैं। नेशनल पेंशन स्कीम की मैक्सिमम लिमिट 1.5 लाख रुपये है। वहीं अब इनकम टैक्स के सब सेक्शन 1बी यानी 80CCD (1B) के अंतर्गत 50 हजार रुपये की अतिरिक्त कटौती मिलती है। ऐसे में आप पेंशन फंड में निवेश करके 2 लाख रुपये तक का टैक्स बचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tax Saving Small Saving Schemes - फोटो : Istock

पब्लिक प्रोविडेंट फंड

इस योजना में आपको कुल 15 सालों के लिए निवेश करना होगा। निवेश के दौरान आपको हर महीने अपने पब्लिक प्रोविडेंट खाते में 500 रुपये जमा करने होते हैं। वहीं अधिकतम आप कितने भी रुपये इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के अंतर्गत 1.5 लाख रुपये की छूट मिलती है। आप आसानी से किसी भी सरकारी बैंक या पोस्ट ऑफिस की ब्रांच में विजिट करके अपना पब्लिक प्रोविडेंट अकाउंट ओपन करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें