How To Claim Ayushman Bharat Yojana: भारत में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। गरीबी के कारण इन लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। अगर इन लोगों को किसी प्रकार की कोई गंभीर बीमारी हो जाए। इस स्थिति में ये लोग पैसों की कमी होने के कारण अपना ठीक ढंग से इलाज भी नहीं करा पाते हैं। कई बार तो ठीक इलाज न मिल पाने के कारण इन लोगों की जान तक चली जाती है। देश की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार आयुष्मान भारत योजना नामक एक बेहद ही शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार देश में गरीब लोगों को पांच लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान कर रही है। अगर आपने अपना आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करके आयुष्मान भारत कार्ड बनवाया है। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है।