फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: अगर आपके पास भी है आयुष्मान भारत कार्ड, तो इस तरह बीमारी के समय करें 5 लाख रूपये के बीमा कवर को क्लेम

Sun, 11 Jun 2023 04:47 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
How To Claim Ayushman Bharat Yojana: भारत में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। गरीबी के कारण इन लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। अगर इन लोगों को किसी प्रकार की कोई गंभीर बीमारी हो जाए। इस स्थिति में ये लोग पैसों की कमी होने के कारण अपना ठीक ढंग से इलाज भी नहीं करा पाते हैं। कई बार तो ठीक इलाज न मिल पाने के कारण इन लोगों की जान तक चली जाती है। देश की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार आयुष्मान भारत योजना नामक एक बेहद ही शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार देश में गरीब लोगों को पांच लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान कर रही है। अगर आपने अपना आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करके आयुष्मान भारत कार्ड बनवाया है। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है।
विज्ञापन

2 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
आज हम आपको इस खबर के माध्यम से उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप बीमारी के समय कैसे आयुष्मान भारत योजना के 5 लाख रुपये को क्लेम कर सकते हैं?

जानना जरूरी: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल से पकी लीची, ऐसे करें असली नकली में पहचान
विज्ञापन

3 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
बीमार होने की स्थिति में आप जिस अस्पताल में अपना इलाज कराने जा रहे हैं। वहां जाकर यह पता जरूर करें कि वह अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के साथ रजिस्टर्ड है या नहीं?

4 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
सरकार के पैनल में जो अस्पताल शामिल हैं। उन अस्पतालों में आयुष्मान हेल्प डेस्क होता है। आपको आयुष्मान हेल्प डेस्क पर जाकर अपनी पहचान को वेरीफाई करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
इसके बाद आप अपने दस्तावेजों को वेरीफाई कराकर आसानी से स्कीम को क्लेम कर सकते हैं। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। यह प्रक्रिया काफी आसान है।

UPI: क्या आपको पता है UPI और UPI Lite के बीच का अंतर? अगर नहीं, तो जान लीजिए आज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें