फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Yojana: क्या आपके पास है आयुष्मान कार्ड? बीमारी होने पर ऐसे करा सकते हैं पांच लाख तक का मुफ्त इलाज

Sun, 07 Sep 2025 03:54 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Ayushman Bharat Yojana: केंद्र सरकार हर वर्ग के लिए अलग-अलग योजनाएं चला रही हैं। इन योजनाओं से सरकार आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करती है। वर्तमान समय में किसी भी बीमारी का इलाज कराना काफी महंगा है।
विज्ञापन
1 of 5
क्या आपके पास है आयुष्मान कार्ड? बीमारी होने पर ऐसे करा सकते हैं पांच लाख तक का मुफ्त इलाज - फोटो : Freepik
Ayushman Bharat Yojana: केंद्र सरकार हर वर्ग के लिए अलग-अलग योजनाएं चला रही हैं। इन योजनाओं से सरकार आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करती है। वर्तमान समय में किसी भी बीमारी का इलाज कराना काफी महंगा है। केंद्र सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की मदद के लिए साल 2018 में आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत गरीबों को मुफ्त में पांच लाख रुपये तक का इलाज कराने की सुविधा मिलती है। देश में बड़े पैमाने पर लोग अपना आयुष्मान भारत कार्ड बनवा रहे हैं। 

अक्सर लोगों के मन में एक सवाल खड़ा होता है कि बीमार होने पर कैसे आयुष्मान भारत कार्ड की मदद से पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज कराया जा सकता है? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो आज हम आपको इस खबर में बताएंगे। 
 
विज्ञापन

2 of 5
क्या आपके पास है आयुष्मान कार्ड? बीमारी होने पर ऐसे करा सकते हैं पांच लाख तक का मुफ्त इलाज - फोटो : Freepik
आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड दिया जाता है। इस कार्ड को दिखाकर लाभार्थी सूचीबद्ध अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। देशभर के 13,000 से भी ज्यादा सरकारी और निजी अस्पतालों में आयुष्मान गोल्डन कार्ड मान्य है।
 
विज्ञापन

3 of 5
क्या आपके पास है आयुष्मान कार्ड? बीमारी होने पर ऐसे करा सकते हैं पांच लाख तक का मुफ्त इलाज - फोटो : Freepik
आयुष्मान गोल्डन कार्ड को ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से बनवाया जा सकता है। इस कार्ड से कैंसर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों समेत करीब 1500 बीमारियों की इलाज की सुविधा दी जाती है। 

Trick To Sharpen Scissors: कैंची की धार हो गई खत्म तो ऐसे करें तेज, ये हैं आसान तरीके, नहीं लगेगा कोई पैसा

4 of 5
क्या आपके पास है आयुष्मान कार्ड? बीमारी होने पर ऐसे करा सकते हैं पांच लाख तक का मुफ्त इलाज - फोटो : Freepik
बीमारी के समय आयुष्मान भारत हेल्थ इंश्योरेंस को क्लेम करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आप जिस अस्पताल में अपना इलाज कराने जा रहे हैं वहां जाकर आपको इस बारे में पता करना है क्या वहां आयुष्मान भारत कार्ड से इलाज कराया जा सकता है?

GST 2.0: किन चीजों की करें 22 सितंबर से खरीदारी, किन चीजों को अभी खरीदना होगा फायदेमंद, यहां जानिए सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या आपके पास है आयुष्मान कार्ड? बीमारी होने पर ऐसे करा सकते हैं पांच लाख तक का मुफ्त इलाज - फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान भारत योजना के साथ जो अस्पताल रजिस्टर्ड हैं वहां आपको आयुष्मान हेल्प डेस्क मिलेगा। आप अस्पताल में आयुष्मान हेल्प डेस्क के पास जाकर अपनी पहचान और दस्तावेजों को सत्यापित कराके अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें