लगभग हर किसी के पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड जैसे कई अन्य दस्तावेज होते हैं। लेकिन इनके अलावा एक और ऐसा दस्तावेज है, जिसका पास में होना बेहद जरूरी है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं पैन कार्ड की। बैंक में खाता खुलवाना हो, 50 हजार रुपये से अधिक का लेन देन करना हो, आयकर रिटर्न फाइल करना हो, लोन लेना हो आदि। इन सभी कामों के लिए पैन कार्ड बेहद जरूरी है। वहीं, अब पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराना अनिवार्य है और ये काम 31 मार्च 2022 से पहले कराना है नहीं तो आपके पैन कार्ड को निष्क्रिय किया जा सकता है और आप पर भारी भरकम जुर्माना भी लगाया जा सकता है। इसलिए जरूरी है कि अगर आप अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करा चुके हैं, तो जान लें कि आपका पैन कार्ड एक्टिव है या नहीं। तो चलिए हम आपको इसे चेक करने के सरल तरीके के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...