Ayushman Card Eligibility: देश में कई परिवारों के लिए इलाज का खर्च बड़ी चिंता बन जाता है। ऐसे में केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना करोड़ों परिवारों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रही है। दरअसल, इस योजना के तहत बनने वाला आयुष्मान कार्ड काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
पात्र लाभार्थियों को इस योजना के जरिए हर साल 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। ऐसे में अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो सबसे पहले यह पता करना जरूरी है कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। इसके बाद ही कार्ड बनवाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकती है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...