अगर आपका मोबाइल नंबर बंद होने वाला है, तो इसे सिर्फ सिम बदलने का मामला समझकर नजरअंदाज न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि, अगर यही मोबाइल नंबर आपके बैंक खाते और यूपीआई से जुड़ा है, तो आगे चलकर कई जरूरी सेवाओं में आपको परेशानी आ सकती है।
सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि मोबाइल नंबर बंद होने से बैंक खाता बंद नहीं होता। इसी तरह यूपीआई एप भी फोन में मौजूद रह सकता है, लेकिन बैंक खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कई जरूरी कामों के लिए होता है। चलिए जानते हैं मोबाइल नंबर बंद होने से क्या यूपीआई और नेट बैंकिंग भी बंद हो सकती है या नहीं? चलिए जानते हैं इस बारे में...