Ayushman Card Eligibility Criteria: आप चाहे शहरी इलाकों में रहते हैं या फिर ग्रामीण क्षेत्रों में, लेकिन अगर आप किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना में आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जैसे, कई योजनाएं ऐसी हैं जिनमें आर्थिक लाभ दिया जाता है जिसे सरकार सीधे तौर पर लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजती है। पर कई योजनाएं ऐसी हैं जिनमें आर्थिक लाभ नहीं, पर कई अन्य तरह के लाभ दिए जाते हैं।
जैसे, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को देख लीजिए। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसके तहत पात्र लोगों के पहले तो आयुष्मान कार्ड बनते हैं। फिर इस आयुष्मान कार्ड से कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है। इस इलाज का खर्च भी सरकार ही उठाती है, लेकिन क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है? ये आप खुद ही अपने मोबाइल फोन के जरिए ही चेक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे ये जान सकते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं। आगे आप पात्रता चेक करने का प्रोसेस जान सकते हैं...