फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: ऑफिस का लैपटॉप इस्तेमाल करते समय इन गलतियों को करने से पड़ सकते हैं दिक्कत में, जान लें ये बातें

Sun, 27 Jul 2025 02:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको ऑफिस के लैपटॉप का इस्तेमाल करते समय नहीं करनी चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
आज के इस डिजिटल युग में कई लोग अपने ऑफिस से जुड़ा काम लैपटॉप पर करते हैं। कई कंपनियां ऑफिस के काम को कराने के लिए कर्मचारियों को लैपटॉप देती हैं। लैपटॉप की मदद से आप कहीं से भी ऑफिस से जुड़ा कामकाज कर सकते हैं। कई बार देखने को मिलता है कि कुछ कर्मचारी ऑफिस के लैपटॉप का इस्तेमाल करते समय कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से उन्हें भविष्य में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

पर्सनल ब्राउजिंग करना, अनवेरिफाइड एप्स डाउनलोड करना, पेंड्राइव या अन्य डिवाइस को बिना स्कैन किए कनेक्ट करना, पर्सनल सोशल मीडिया अकाउंट का लॉगिन करना आदि चीजें साइबर सिक्योरिटी के लिहाज से देखें तो खतरनाक है। ऐसा करने से लैपटॉप में वायरस आ सकता है और कंपनी का संवेदनशील डाटा लीक हो सकता है। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको ऑफिस के लैपटॉप का इस्तेमाल करते समय नहीं करनी चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
आपको ऑफिस के लैपटॉप का इस्तेमाल अपने पर्सनल काम के लिए नहीं करना चाहिए। पर्सनल सोशल मीडिया, ऑनलाइन शॉपिंग, नेटफ्लिक्स/यूट्यूब आदि प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल ऑफिस के लैपटॉप पर न करें। ऐसा करने से कंपनी के डाटा के चोरी होने का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
ऑफिस के लैपटॉप में भूलकर भी अनवेरिफाइड या क्रैक सॉफ्टवेयर डाउनलोड न करें। ऐसा करने से ऑफिस के लैपटॉप में वायरस या मैलवेयर आने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इससे ऑफिस का सिस्टम भी हैक हो सकता है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
ऑफिस के लैपटॉप में बाहरी यूएसबी या हार्ड डिस्क को स्कैन किए बिना न लगाएं। बाहरी डिवाइस में वायरस होने का खतरा रहता है। इससे आपके लैपटॉप में वायरस आने का खतरा रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
ऑफिस के लैपटॉप में अपने निजी फोटो और वीडियो को स्टोर न करें। इन फोटो और वीडियो को डिस्क रिकवरी टूल की मदद से रिकवर किया जा सकता है, जिसकी वजह से भविष्य में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें