फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

E-Challan: कहीं रेड लाइट पर लगे कैमरे से आपका भी तो नहीं कट गया चालान? ऐसे करें घर बैठे चेक

Mon, 10 Jan 2022 02:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ऑनलाइन चालान चेक करने का तरीका - फोटो : istock
हम दफ्तर जाते हैं, स्कूल-कॉलेज जाते हैं या कहीं और जाते हैं तो अपने वाहन का इस्तेमाल करते हैं। कोई दो पहिया वाहन तो कोई चार पहिया वाहन से यात्रा करता है। लेकिन आज के समय में अगर हमें अपनी गाड़ी लेकर घर से बाहर जाना है, तो हमें ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करना पड़ता है। ऐसा इसलिए भी जरूरी हो जाता है क्योंकि अब चालान पहले से काफी ज्यादा भी बढ़ चुके हैं। वहीं, आप यातायात के नियमों का उल्लंघन करते हैं तो फिर आप पर एक भारी भरकम जुर्माना लगाया जा सकता है। चालान भी दो तरह से कटते हैं एक तो ट्रैफिक पुलिस वाले आपको रोक कर काटते हैं, जबकि दूसरा रेड लाइट पर लगे कैमरों से। लेकिन इन चालान का लोगों को नहीं पता चल पाता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपकी गाड़ी पर कोई चालान तो नहीं है। तो चलिए हम आपको इसे चेक करने के तरीके के बारे में बताते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ऑनलाइन चालान चेक करने का तरीका - फोटो : parivahan
ये है चालान चेक करने का तरीका:-

स्टेप 1
  • रेड लाइड पर लगे कैमरे से आपका चालान कटा है या नहीं, इसको जानने के लिए आपको echallan.parivahan.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
ऑनलाइन चालान चेक करने का तरीका - फोटो : https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan
स्टेप 2
  • अब आपको यहां चेक चालान स्टेटस वाला विकल्प नजर आएगा। आपको इस पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको यहां तीन विकल्प दिखेंगे, पहला चालान नंबर, वाहन संख्या और ड्राइविंग लाइसेंस।

4 of 5
ऑनलाइन चालान चेक करने का तरीका - फोटो : https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan
स्टेप 3
  • जैसे कि आपके पास चालान नंबर तो है नहीं, क्योंकि आप तो चेक कर रहे हैं। ऐसे में आपको यहां पर वाहन संख्या वाला विकल्प चुनना है। इसके बाद आपको यहां अपनी गाड़ी संख्या डालनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑनलाइन चालान चेक करने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 4
  • गाड़ी संख्या डालने के बाद आपको यहां कैप्चा कोड भी भरना है। इसके बाद आपको गेट डिटेल पर क्लिक करना है, फिर आपको यहां स्क्रीन पर दिख जाएगा कि आपकी गाड़ी पर कितने चालान हैं या फिर नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें