फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO: पीएफ अकाउंट से जुड़ी समस्या के लिए आपने भी की है ऑनलाइन शिकायत, तो ऐसे चेक करें स्टेटस

Mon, 20 Dec 2021 06:21 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पीएफ अकाउंट से जुड़े क्लेम का ऐसे चेक करें स्टेटस - फोटो : pixabay
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन लगातार अपने सब्सक्राइबर्स को प्रोविडेंट फंड से जुड़ी बेहतर सुविधाएं देने की कोशिश में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में ईपीएफओ ने अपने सब्सक्राइबर्स को शिकायत करने के लिए ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध करा रखी है। अगर आप भी नौकरीपेशा हैं और आपका भी भविष्य निधि संगठन में खाता है तो उससे जुड़ी किसी भी समस्या का ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराकर उसका समाधान पा सकते हैं। पीएफ अकाउंट से जुड़ी किसी समस्या का समाधान पाने के लिए आपको ईपीएफओ के पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करानी होगी। साथ ही आप अपनी शिकायत का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। सिर्फ यही नहीं ईपीएफओ के ट्विटर हैंडल पर भी आप शिकायत कर सकते हैं। अगर आपने भी कोई शिकायत दर्ज कराई तो उसका स्टेटस चेक करने के लिए आपको बस कुछ सिंपल से स्टेप्स फॉलो करने पड़ेंगे। तो आइए आज जानते हैं स्टेटस चेक करने का तरीका.... 
विज्ञापन

2 of 6
पीएफ अकाउंट से जुड़े क्लेम का ऐसे चेक करें स्टेटस - फोटो : istock
ऐसे चेक करें शिकायत का स्टेटस
  • ईपीएफओ ने epfigms.gov.in वेबसाइट शुरू की है। यहां पर आप अपने ईपीएफ खाते से जुड़ी शिकायतों को दर्ज करवा सकते हैं और स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
पीएफ अकाउंट से जुड़े क्लेम का ऐसे चेक करें स्टेटस - फोटो : istock
  • अगर आपने ईपीएफओ के पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई है तो उसका स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको ईपीएओ के पोर्टल epfigms.gov.in पर जाना होगा। 

4 of 6
पीएफ अकाउंट से जुड़े क्लेम का ऐसे चेक करें स्टेटस - फोटो : iStock
  • यहां पर आपको ‘व्यू स्टेटस’ का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद शिकायत रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा। 
विज्ञापन

5 of 6
पीएफ अकाउंट से जुड़े क्लेम का ऐसे चेक करें स्टेटस - फोटो : istock
  • अब आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर शिकायत का स्टेटस शो करने लगेगा। साथ ही ये भी शो होगा कि ईपीएफओ का कौन सा क्षेत्रीय कार्यालय आपकी शिकायत पर काम कर रहा है। इसके अलावा अधिकारी का भी नाम आएगा। अगर क्षेत्रीय ईपीएफओ के कार्यालय से संपर्क करना चाहते हैं, तो स्क्रीन पर ईमेल एड्रेस और फोन नंबर डिस्प्ले किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीएफ अकाउंट से जुड़े क्लेम का ऐसे चेक करें स्टेटस - फोटो : iStock
रिमाइंडर भी भेज सकते हैं
  • सिर्फ यही नहीं अगर आपकी शिकायत को हल करने में समय लग रहा है तो आप रिमाइंडर भी भेज सकते हैं। इसके लिए http://www.epfigms.gov.in पर जाकर ‘सेंड रिमाइंडर’ का ऑप्शन चुनें। इसके बाद कंप्लेंट रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी और सिक्योरिटी कोड दर्ज कर सबमिट कर दें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें