How To Check Purity Of Gold: देश में कई लोग सोने की खरीदारी आभूषण के तौर पर करते हैं। शादियों और त्योहारी सीजन में सोने को बड़े पैमाने पर खरीदा जाता है। आभूषण के अलावा, कई लोग सोने की खरीदारी निवेश के तौर पर भी करते हैं। बीते सालों में गोल्ड ने कई लोगों को काफी अच्छा रिटर्न दिया है। इस कारण सोने को निवेश के रूप में एक अच्छा विकल्प माना जाता है। वहीं दूसरी तरफ, सोने की खरीदारी करते समय धोखाधड़ी की खबरें भी लगातार सामने आती रहती हैं।
अक्सर देखने को मिलता है कि कई दुकानदार लोगों को असली के नाम पर नकली सोना बेच देते हैं। ऐसे में सोना खरीदते समय आपको कई बातों का ध्यान रखना होता है। आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप असली और नकली सोने की पहचान कर सकते हैं।