फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: आटा शुद्ध है या मिलावटी? ऐसे करें पता

Mon, 22 Apr 2024 10:23 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Check Purity In Wheat Flour - फोटो : Istock
How To Check Purity In Wheat Flour: इन दिनों बाजार में खाने पीने से जुड़ी कई वस्तुओं में मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। यह काफी गंभीर समस्या है। इनका सेवन करने पर न केवल हमारा स्वास्थ्य खराब होता है बल्कि ये भविष्य में शरीर में होने वाली कई गंभीर बीमारियों के प्रमुख कारण भी बनते हैं। आज के समय दूध, डेयरी प्रोडक्ट से लेकर अनाज और दालों में भी जमकर मिलावट किया जा रहा है। सरकार अपने स्तर पर इस मिलावट खोरी को रोकने को लेकर कई प्रयास कर रही है। इन तमाम प्रयासों के बाद भी बाजार में बिकने वाली कई चीजों में मिलावट की शिकायत समय समय पर सामने निकलकर आती रहती है। आटे से बनी रोटियों का सेवन हम सभी के घरों में बेहद ही चाव के साथ किया जाता है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है इन दिनों आटे में भी जमकर मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
How To Check Purity In Wheat Flour - फोटो : Istock
इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बाजार में बिकने वाले मिलावटी आटे की पहचान कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
How To Check Purity In Wheat Flour - फोटो : Istock
आटे में की गई मिलावट की पहचान आप एक गिलास पानी लेकर कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक गिलास पानी लेकर उसमें एक चम्मच आटा डालना होगा। आटे को पानी में डालने के बाद आपको दस सेकेंड के लिए छोड़ देना है। 

4 of 5
How To Check Purity In Wheat Flour - फोटो : Istock
अगर आपका आटा शुद्ध है। ऐसे में वह भारी होने के कारण गिलास में नीचे की तरफ बैठ जाएगा। अगर आटे में मिलावट की गई है। ऐसे में वह पानी में ऊपर की तरफ तैरता हुआ दिखाई देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Check Purity In Wheat Flour - फोटो : Istock
आप नींबू की मदद से भी आटे में की गई मिलावट का पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक चम्मच आटे में कुछ नींबू की बूंद डालनी है। नींबू का रस डालने के बाद बुलबुले बनने लगते हैं। ऐसे में इस बात की बड़ी संभावना है कि आटे में मिलावट की गई है। 

Indian Railways: दिन की बजाए रात के समय तेज क्यों चलती हैं ट्रेनें, जानिए क्या है वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें