PM Kisan Yojana 12th installment status: हमारे देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, जिनका लाभ गरीब वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है। शहरों से लेकर ग्रमीण इलाकों तक इन योजनाओं का लाभ लोग ले रहे हैं। पेंशन, राशन, आवास समेत आर्थिक मदद मिलने जैसी कई योजनाओं का लाभ लोग रहे हैं। इसी तरह किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। 11 किस्त जारी होने के बाद अब किसानों को 12वीं किस्त का इंतजार है। ऐसे में आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप अपना स्टेटस भी चेक कर लें जिससे आपको पता चला जाएगा कि किस्त की क्या स्थिति है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...