How To Check PF Balance: देश में करोड़ों लोग जो संगठित जगहों पर काम करते हैं उनका पीएफ खाता है। कर्मचारियों की सैलरी का कुछ हिस्सा हर महीने उनके पीएफ खाते में जमा होता रहता है। पीएफ खाते में जमा पैसे आपातकालीन स्थिति में व्यक्ति को आर्थिक सहायता प्रदान करते हैं साथ में यह कर्मचारी को रिटायरमेंट के बाद के जीवन में आर्थिक स्थिरता भी प्रदान करने का काम करते हैं।
पीएफ खाते में जमा पैसों पर सरकार अच्छी खासी ब्याज दर प्रदान करती है। ईपीएफओ खाते में कर्मचारी और न्योक्ता द्वारा नियमित किया गया योगदान लंबे समय में एक अच्छा खासा फंड तैयार करता है, जो कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने के बाद काम में आता है। वहीं अक्सर कई कर्मचारियों का यह सवाल रहता है कि उनके पीएफ खाते में कितने पैसे जमा हो चुके हैं? इस बारे में कैसे पता करें? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।