फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mango Sweetness Test: बाजार में खरीदने जा रहे हैं आम, काटे बिना ऐसे पता करें वह खट्टा है या मीठा

Wed, 25 Jun 2025 02:34 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to check mango is sweet or not: हर किस्म के आम का स्वाद, उसकी खुशबू और बनावट अलग अलग तरह की होती है। हालांकि, कुछ संकेतों को देखकर आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि आम खट्टा है या मीठा।
विज्ञापन
1 of 5
How to check mango is sweet or not - फोटो : Freepik
How to check mango is sweet or not: जून का महीना चल रहा है और बाजारों आमों की खूब बिक्री हो रही है। फलों का राजा कहलाने वाला आम सिर्फ स्वाद में ही लाजवाब नहीं होता है बल्कि इसमें कई तरह के पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। हालांकि, बाजार में आम खरीदते समय आम खट्टा है या मीठा इसका पता लगाना काफी चुनौति भरा काम होता है। अक्सर देखने को मिलता है आम देखने में तो पीला होता है वहीं जब हम उसे खरीदकर घर लाकर खाते हैं तो उसका स्वाद काफी खट्टा होता है। इससे हमारा स्वाद बिगड़ जाता है। हर किस्म के आम का स्वाद, उसकी खुशबू और बनावट अलग अलग तरह की होती है। हालांकि, कुछ संकेतों को देखकर आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि आम खट्टा है या मीठा। इसी कड़ी में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बाजार में आम खरीदते समय उसकी मिठास का पता कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
How to check mango is sweet or not - फोटो : Freepik
आम की मिठास का पता आप उसकी खुशबू से लगा सकते हैं। अगर आम पका हुआ और स्वाद में मीठा है तो उसे खुशबू से पहचाना जा सकता है। इसमें आपको आम का डंठल वाला हिस्सा अपनी नाक पर लगाकर सूंघना है। 
विज्ञापन

3 of 5
How to check mango is sweet or not - फोटो : Freepik
अगर आम की खूशबू मीठी और ताजी आती है तो समझ जाइए की आम मीठा है। अगर आम में से कोई खुशबू नहीं आ रही है या तेज और खट्टी गंध आ रही है तो आम कच्चा या ज्यादा पक गया है। इस तरह के आम को खरीदने से बचें। 

4 of 5
How to check mango is sweet or not - फोटो : Freepik
आम को छूकर भी उसकी मिठास के बारे में पता किया जा सकता है। इसमें आपको आम अपनी हथेली में लेना है और उसे हल्का सा दबाना होगा। अगर आम पका और मीठा है तो वह हल्का सा नरम महसूस होगा। अगर आम ज्यादा सख्त है तो वह कच्चा है उसमें मिठास नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to check mango is sweet or not - फोटो : Instagram
अगर आम ज्यादा दब रहा है तो वह ज्यादा पक चुका है और अंदर से खराब भी हो सकता है। इस तरह के आम में कड़वाहट हो सकती है। इन तरीकों की मदद से आप आम को बिना काटे उसकी मिठास का पता कर सकते हैं।

Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो बचत करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें