तकनीक और सूचना तंत्र के विकास ने हमारे कई कामों को आसान बना दिया है। इंटरनेट के आने से एक ऐसे इकोसिस्टम का निर्माण हुआ है, जहां पर हमारे लगभग सभी काम मोबाइल फोन के जरिए आसानी से हो जाते हैं। गूगल मैप्स का इस्तेमाल हम सभी लोग करते हैं। अनजान रास्तों पर ट्रेवल करने के दौरान ये एप काफी उपयोग में आता है। यूजर्स को शानदार अनुभव देने के लिए गूगल, एप पर कई नए फीचर्स लेकर आता रहता है। साल 2019 में गूगल ने गूगल मैप्स पर 3 पब्लिक ट्रांसपोर्ट फीचर्स को शामिल किया था। ये फीचर्स यूजर्स को लंबे रूट्स के लिए रियल टाइम का ट्रेन स्टेटस, 10 शहरों में बस का ट्रैवल समय को चेक करने की सुविधा और ऑटो रिक्शा एवं पब्लिक ट्रांसपोर्ट को रास्ते का सुझाव देते थे।। गूगल मैप्स
के लाइव ट्रेन स्टेटस फीचर की मदद से आप ट्रेन के अराइवल के समय, डिले स्टेटस आदि कई जानकारियों को एप की मदद से जान सकते हैं।