फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Income Tax Refund: अगर खाते में नहीं आया इनकम टैक्स रिफंड, तो मिनटों में ऐसे करें चेक

Fri, 28 Jan 2022 06:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इनकम टैक्स रिफंड का स्टेटस चेक करने का तरीका - फोटो : istock
जब आप कोई कमाई करते हैं, और अगर वो पैसा टैक्स के दायरे में आता है तो फिर आपको उस पर निर्धारित टैक्स भरना पड़ता है। सरकार द्वारा ये तय किया गया है कि कितने पैसे पर आपको टैक्स देना है और कितने पैसे पर टैक्स नहीं देना है। वहीं, जो लोग टैक्स भरते हैं वो इनकम टैक्स रिटर्न भी फाइल करते हैं और इसका रिफंड उस व्यक्ति के खाते में आता है। वहीं, अब आयकर विभाग की तरफ से ट्वीट करके जानकारी दी गई है कि इस वित्त वर्ष में अब तक उनकी तरफ से 1.79 करोड़ करदाताओं को 1.62 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का रिफंड जारी किया गया है। ऐसे में लोगों के खाते में ये रिफंड पहुंचा है। लेकिन क्या आपके खाते में ये रिफंड का पैसा आया है या नहीं? अगर आप इसका स्टेटस जानना चाहते हैं, तो आप इसे घर बैठे बेहद आसानी से चेक कर सकते हैं। इसको चेक करने के तरीके बारे में हम आपको बताते हैं, आप कुछ स्टेप्स को फॉलो करके ये जान सकते हैं। तो चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
इनकम टैक्स रिफंड का स्टेटस चेक करने का तरीका - फोटो : istock
ऐसे चेक कर सकते हैं रिफंड का क्या है स्टेटस:-

स्टेप 1
  • अपने इनकम टैक्स रिफंड का स्टेटस जानने के लिए आपको आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.incometax.gov.in पर जाना है।
विज्ञापन

3 of 5
इनकम टैक्स रिफंड का स्टेटस चेक करने का तरीका - फोटो : pixabay
स्टेप 2
  • अब यहां पर आपको यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना है। फिर आपको यहां ई-फाइलिंग का विकल्प दिखाई देगा। जहां आपको ई-फाइल विकल्प में इनकम टैक्स रिटर्न्स पर क्लिक करना है।

4 of 5
इनकम टैक्स रिफंड का स्टेटस चेक करने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 3
  • फिर आपके सामने व्यू फाइल रिटर्न का विकल्प आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने लेटेस्ट आईटीआर की जानकारी आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इनकम टैक्स रिफंड का स्टेटस चेक करने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 4 
  • अब आपको आईटीआर का स्टेटस दिखने लगेगा, और यहां पर टैक्स रिफंड जारी होने की तारीख और राशि भी दिखने लगेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें