फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्नीशियन बोले- AC की गैस हो गई है खत्म, तो पहले खुद ऐसे करें चेक वरना फालतू में हो जाएगा खर्चा

Thu, 05 Mar 2026 01:37 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Check AC Gas: एसी की गैस खत्म हो गई है या नहीं, ये आप खुद भी कुछ तरीकों की मदद से चेक कर सकते हैं। क्योंकि कई बार टेक्नीशियन अपने पैसे बनाने के लिए भी आपको ऐसा बोल सकते हैं कि एसी में गैस खत्म हो गई है।
विज्ञापन
1 of 5
एसी की गैस खत्म हुई है या नहीं, कैसे चेक करें? - फोटो : Amar Ujala
AC Gas Checking Process In Hindi: गर्मी का मौसम आ चुका है और मार्च की शुरुआत ही नहीं बल्कि, इस बार फरवरी महीने से ही गर्मियां पड़नी शुरू हो गई। हालांकि, मौसम दिन में गर्म तो सुबह और रात को थोड़ा ठंडा जरूर है। पर मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में मौसम और भी गर्म हो सकता है।

वहीं, दफ्तरों में एसी चलने लगे हैं और अब लोग घरों में भी एसी की सर्विसिंग करवा रहे हैं क्योंकि बदलते मौसम के कारण इनकी जरूरत पड़ने वाली है। इसलिए अगर आप भी एसी की सर्विस करवा रहे हैं और टेक्नीशियन आपसे बोले कि एसी में गैस खत्म हो गई है, तो उसकी बात पर यकीन करने से पहले आप भी कुछ तरीकों की मदद से ये चक कर सकते हैं कि क्या सच में एसी की गैस खत्म हुई है या नहीं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
एसी की गैस खत्म हुई है या नहीं, कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock
सवाल: एसी की गैस खत्म हुई है या नहीं, कैसे चेक करें? 
जवाब: पहला तरीका

सबसे पहले आपको एसी चलाकर ये चेक करना है कि एसी कूलिंग कर रहा है या नहीं
अगर एसी अपनी क्षमता से कम कूलिंग कर रहा है तो इसमें से गैस निकल चुकी है या धीरे-धीरे निकल रही है
पर अगर गर्मी बहुत अधिक है और ये अपनी क्षमता के हिसाब से कूलिंग कर रहा है, तो एसी में गैस पूरी है
विज्ञापन

3 of 5
एसी की गैस खत्म हुई है या नहीं, कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock
जवाब: दूसरा तरीका
आप एसी की कूलिंग कॉइल चेक करके पता लगा सकते हैं कि एसी में गैस है या खत्म हो गई है
पहले एसी ऑन करें और फिर चेक करें कि क्या इस पर बर्फ जम रही है
अगर बर्फ जम रही है तो इसका मतलब होता है कि एसी में गैस खत्म हो गई है और अगर बर्फ न जमे, तो मतलब होता है कि एसी में गैस है

4 of 5
एसी की गैस खत्म हुई है या नहीं, कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock
जवाब: तीसरा तरीका
गैस में जो आउटर यूनिट पाइप होता है उसे चेक करके भी एसी की गैस का पता लगाया जा सकता है
अगर आउटर पाइप पर कुछ चिपचिपा लग रहा है यानी तेल जैसा तो इसका मतलब होता है कि एसी की गैस लीक हो गई है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसी की गैस खत्म हुई है या नहीं, कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock
जवाब: चौथा तरीका
आप बबल टेस्ट करके लीक गैस का पता कर सकते हैं
इसके लिए पहले सर्फ का घोल बना ले
फिर इसे कॉइल पर लगाएं और जहां बबल उठेंगे, तो समझ लें कि पाइप लीक है और गैस लीक हो चुकी है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें