Pan Card: वैसे तो सभी दस्तावेजों की अपनी अहमियत है। जैसे- आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड आदि। ठीक ऐसे ही पैन कार्ड भी जरूरी दस्तावेजों की सूची में शामिल है। इसके न होने पर आपके कई काम अटक सकते हैं। आज के समय में पैन कार्ड इनकम टैक्स भरने, बैंक में खाता खुलवाने, वित्तीय लेन देन करने, लोन लेने जैसे अन्य कामों के लिए चाहिए होता है। वहीं, कई मामले ऐसे भी सामने आए जहां पर जालसाजों ने लोगों के पैन कार्ड पर गलत तरीके से लोन लिया। ऐसे में आपके लिए भी ये जानना जरूरी हो जाता है कि कहीं आपके पैन कार्ड पर तो किसी ने ऐसे लोन नहीं लिया, जो आपकी जानकारी में न हो। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इसके बारे में जान सकते हैं...