कई बार देखने को मिलता है कि खाना बनाते समय अचानक एलपीजी सिलेंडर से गैस खत्म हो जाती है। इससे हमें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सुबह-सुबह या देर रात जब खाना बनाते समय गैस खत्म हो जाती है उस समय सिलेंडर लाना भी मुश्किल भरा काम होता है। वहीं अगर पहले से इस बारे में पता चल जाए कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है तो आप होने वाली इस परेशानी से बच सकते हैं। कई बार लोगों को तब इस बारे में पता चलता है कि सिलेंडर से गैस खत्म हो गई है जब चूल्हे की आंच धीमी हो जाती है। हालांकि, तब तक बहुत देर हो जाती है। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको कुछ खास तरीकों बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप रसोई गैस सिलेंडर में कितनी गैस बची है उस बारे में पता कर सकते हैं।