फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: आपके आधार कार्ड पर कितने सिम कार्ड हैं एक्टिव? मिनटों में ऐसे करें पता

Fri, 18 Apr 2025 05:24 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई बार देखने को मिलता है कि किसी के आधार कार्ड पर कोई दूसरा व्यक्ति सिम कार्ड खरीद लेता है। इस सिम कार्ड का गलत कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसके चलते संबंधित व्यक्ति को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
1 of 5
How many sim cards are activated on my aadhaar card - फोटो : Adobestock
आधार कार्ड आने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में कई क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिला है। इसने विभिन्न कामकाजों में पारदर्शिता लाने का काम किया है। आज के समय आधार कार्ड की वजह से विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी तक पहुंच पा रहा है। सरकारी योजना का लाभ लेने से लेकर, बच्चों का स्कूल में एडमिशन, स्टॉक या म्यूचुअल फंड स्कीमों में निवेश, बैंक खाता खुलवाने आदि विभिन्न जगहों पर आधार कार्ड की खास जरूरत आप लोगों को होती है। नया सिम कार्ड खरीदने के लिए भी आपसे आधार कार्ड की मांग की जाती है। कई बार देखने को मिलता है कि किसी के आधार कार्ड पर कोई दूसरा व्यक्ति सिम कार्ड खरीद लेता है। इस सिम कार्ड का गलत कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसके चलते संबंधित व्यक्ति को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
How many sim cards are activated on my aadhaar card - फोटो : Adobestock
इस कारण आपको यह जानना जरूरी है कि आपके आधार पर कितने सिम कार्ड एक्टिवेट हैं? इसी सिलसिले में आज हम आपको एक खास प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
How many sim cards are activated on my aadhaar card - फोटो : Adobe Stock
आपके आधार कार्ड पर कितने सिम कार्ड एक्टिवेट हैं इस बारे में पता करने के लिए आपको सबसे पहले इस वेबसाइट https://tafcop.sancharsaathi.gov.in/telecomUser/ पर विजिट करना है। इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है। 

EPF Contribution: पीएफ का कितना हिस्सा आपकी सैलरी से कटता है और कितना कंपनी देती है? जानिए यहां

4 of 5
How many sim cards are activated on my aadhaar card - फोटो : Adobe Stock
मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करके रिक्वेस्ट ओटीपी के बटन पर क्लिक करना है। यह करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी आने के बाद आपको लॉगिन करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How many sim cards are activated on my aadhaar card - फोटो : Adobe Stock
इसके बाद आपकी स्क्रीन पर वो सभी नंबर दिखने लगेंगे जो आपके आधार कार्ड पर जारी हुए हैं। इस तरह आप पता कर सकते हैं कि आपके आधार कार्ड पर कितने नंबर जारी हुए हैं। अगर आपको यहां कोई ऐसा नंबर दिखाई देता है जिसे बिना जानकारी के आपके आधार कार्ड पर जारी किया गया है, तो आप संबंधित टेलीकॉम कंपनी के ग्राहक सेवा अधिकारी से बात करके उसे ब्लॉक करा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें