Ayushman Card: जितनी भी योजनाएं हमारे देश में चलती हैं उनसे काफी लोग जुड़े हुए हैं। इसमें राज्य और केंद्र सरकार की अलग-अलग योजनाएं शामिल होती हैं। ऐसी ही एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसको भारत सरकार चलाती है। इस योजना का उद्धेश्य पात्र लोगों को मुफ्त इलाज की सेवा देनी है ताकि, जरूरत पड़ने पर लोग इलाज के लिए परेशान न हों। इसलिए पात्र लोगों के पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं जिनसे कार्डधारक हर साल अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। बस इसके लिए आपको ये पता होना चाहिए कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है। अगर आपको ये नहीं पता तो आप ये घर बैठे ही चेक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...