फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: उत्तर भारत में आ सकता है बड़ा भूकंप, क्या आपका घर भूकंपरोधी है? इस तरह करें पता

Thu, 10 Jul 2025 02:34 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस कारण बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि क्या आपका घर भूकंप के इन तेज झटकों को झेल सकता है? इसी कड़ी में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपका घर भूकंपरोधी है या नहीं। 
विज्ञापन
1 of 5
How to check home is earthquake resistant - फोटो : AdobeStock
दिल्ली एनसीआर में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 थी। भूकंप के इन झटकों को करीब 10 सेकेंड तक महसूस किया गया। भारत में कई हिस्से भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील हैं। दिल्ली एनसीआर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, असम आदि जगहों पर भविष्य में एक बड़ा भूकंप आ सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक इंडियन और यूरेशियन प्लेट में लगातार हो रहे घर्षण की वजह से हिमालयन रिजन में एक बड़े भूकंप आने की संभावना बन रही है। इस भूकंप का असर उत्तराखंड, दिल्ली समेत उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में देखने को मिल सकता है। इंडियन प्लेट धीमे धीमे उत्तर की ओर बढ़ रही है, जिससे ऊर्जा इकट्ठा हो रही है। इससे भविष्य में एक बड़ा भूकंप आ सकता है। इस कारण बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि क्या आपका घर भूकंप के इन तेज झटकों को झेल सकता है? इसी कड़ी में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपका घर भूकंपरोधी है या नहीं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
How to check home is earthquake resistant - फोटो : AdobeStock

घर नया है तो कैसे पता करें कि वह भूकंपरोधी है?

अगर आपका घर या फ्लैट हाल फिलहाल में बना है और आप इस बारे में जानना चाहते हैं कि वह भूकंपरोधी है या नहीं तो सबसे पहले यह पता करें कि घर का निर्माण इंडियन बिल्डिंग कोड के अनुसार किया गया है या नहीं। 
विज्ञापन

3 of 5
How to check home is earthquake resistant - फोटो : AdobeStock
आपके घर का निर्माण जिस पंजीकृत आर्किटेक्ट या स्ट्रक्चरल इंजीनियर ने करवाया है उससे सीस्मिक डिजाइन कंप्लायांस सर्टिफिकेट की मांग करें। इस प्रमाण पत्र की मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं आपका घर भूकंपरोधी मानकों के आधार पर बनाया गया है या नहीं। 

Govt Scheme: 20 रुपये में मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए क्या है सरकार की स्कीम

4 of 5
How to check home is earthquake resistant - फोटो : AdobeStock

इमारत पुरानी हो चुकी है तो ऐसे पता करें कि वह भूकंप रोधी है या नहीं

अगर आपकी इमारत पुरानी है तो और आप इस बारे में जानना चाहते हैं कि वह भूकंप के लिहाज से सुरक्षित है या नहीं तो सबसे पहले आपको उस आर्किटेक्ट या इंजीनियर से संपर्क करना है, जिसने आपके भवन का निर्माण किया था। इसके बाद उनसे कंप्लायंस सर्टिफिकेट मांगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to check home is earthquake resistant - फोटो : AdobeStock
अगर यह सर्टिफिकेट नहीं है तो किसी प्रमाणित स्ट्रक्चरल इंजीनियर को घर बुलाएं और उससे स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी टेस्ट जैसे लोड बियरिंग टेस्ट करवाएं। इससे इस बारे में पता किया जा सकता है कि आपका घर भूकंप के झटकों को सहने में कितना सक्षम है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें