आज के इस डिजिटल युग ने हमारी जिंदगी को काफी आसान बना दिया है। वहीं डिजिटल युग में टेक्नोलॉजी आने के बाद उसका दुरुपयोग भी काफी तेजी से हो रहा है। होटल रूम, गेस्ट हाउस जैसी जगहों पर तकनीक का इस्तेमाल करके लोगों की प्राइवेसी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बीते वर्षों में लगातार ऐसे कई मामले सामने निकलकर आए हैं, जहां होटल के रूम में हिडन कैमरों को लगाकर लोगों की निजी गतिविधियों को रिकॉर्ड किया गया है। यह एक गंभीर अपराध है। कई मामलों में लोगों की इन वीडियो को रिकॉर्ड करके उन्हें ब्लैकमेलिंग किया जाता है या उनके वीडियो को ऑनलाइन वायरल कर दिया जाता है। इन सब से परेशान होकर कई बार लोग सुसाइड भी कर लेते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप होटल के रूम में लगे हिडन कैमरे के बारे में पता कर सकते हैं।