LPG Gas Cylinder Expiry Date: घर में खाना बनाने के लिए एलपीजी गैस सिलिंडर का इस्तेमाल लगभग हर रसोई में होता है, लेकिन क्या आपने कभी सिलिंडर पर लिखे अक्षरों और नंबरों पर ध्यान दिया है? देखने में आता है कि अक्सर लोग गैस सिलिंडर लेते समय उसका वजन, लीकेज और सील तो चेक कर लेते हैं, लेकिन उसकी ए्क्सपायरी डेट चेक नहीं करते।
यही नहीं, कई लोगों के मन में सवाल रहता है कि क्या गैस सिलिंडर की भी एक्सपायरी डेट होती है और इसे कैसे पहचाना जा सकता है? तो चलिए जानते हैं आखिर गैस सिलिंडर पर एक्सपायरी डेट होती है या नहीं और अगर होती है तो इसे कैसे चेक करें। आप अगली स्लाइड्स में एलपीजी गैस सिलिंडर की एक्सपायरी डेट के बारे में जान सकते हैं...