Smartphone Expiry Date: आज के इस डिजिटल युग में लगभग हम सभी के पास स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन आने के बाद कई क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव आए हैं। आज के समय आप स्मार्टफोन की मदद से कई जरूरी कार्यों को कर सकते हैं। बिजली बिल भरना, मोबाइल रिचार्ज, ट्रेन या फ्लाइट टिकट बुक करने से लेकर बच्चों के स्कूल में एडमिशन फीस जमा करने तक कई जरूरी चीजें स्मार्टफोन की मदद से की जा सकती हैं।
इसने हमारे कई कामों को आसान बना दिया है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि स्मार्टफोन की भी एक्सपायरी डेट होती है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। कई लोग अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल काफी लंबे समय तक करते रहते हैं। हालांकि, लंबे समय तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना सही नहीं है क्योंकि वे एक समय के बाद एक्सपायर हो जाते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कैसे आप स्मार्टफोन की एक्सपायरी डेट के बारे में पता कर सकते हैं?