Check EPF Balance: आज के समय में लोग अपने आज से ज्यादा कल की चिंता करते हैं, ताकि उन्हें आर्थिक रूप से दिक्कत न हो। इसके लिए लोग कई तरह से पैसों को बचाते हैं। कोई अपने बैंक खाते में पैसे रखता है, कोई सोना खरीदता है, कोई एफडी करवाता है, तो कोई किसी प्लान में निवेश करता है आदि। इन सबसे अलग एक और तरीका है जहां पर लोगों के भविष्य के लिए पैसे बचते हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं पीएफ खाते की। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ द्वारा नौकरीपेशा लोगों के पीएफ खाते खोले जाते हैं और फिर हर महीने कर्मचारी की सैलरी में से एक निश्चित अमाउंट इन खातों में जमा किया जाता है। लेकिन कई लोग ये जान नहीं पाते हैं कि उनके खाते में पैसा जमा हो रहा है या नहीं। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके पीएफ खाते में पैसे जमा हो रहे हैं या नहीं, तो चलिए इसका तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...